श्रद्धा कपूर का एक बार फिर टूटा दिल! राहुल मोदी संग हुए ब्रेकअप को इस शख्स ने किया कंफर्म
Shraddha Kapoor Rahul Mody Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एक तरफ एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं दूसरी तरफ उनका राहुल मोदी संग ब्रेकअप होने की खबर सामने आ रही है।
बीते दिनों श्रद्धा कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर राहुल मोदी संग रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। लेकिन हाल ही में खबर आई कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से उन्हें अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, श्रद्धा कपूर की कजिन जानाई भोसले ने भी राहुल मोदी को इंस्टाग्राम में अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों का सच में ब्रेकअप हो गया। एक रेडिट यूजर ने पोस्ट कर लिखा, "ब्रेकअप के कुछ दिन बाद श्रद्धा की कजिन ने भी राहुल को अनफॉलो कर दिया है, जो खबरों को सच साबित कर रहा है।"
आपको बता दें कि, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को एकसाथ कई बार साथ में देखा गया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी दोनों साथ नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और जल्द ही अपना रिश्ता भी ऑफिशियल करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही दोनों अलग हो गए। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ एक बार फिर राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि, स्त्री 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications