मौत से थोड़ी देर पहले श्रीदेवी ने खिंचवाई थी ये फोटो, तस्वीर में दिखा एक्ट्रेस का ऐसा चेहरा
Sridevi Last Photo: श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि से एक दिन पहले उनके पति बोनी कपूर ने अपनी पत्नी की आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

Sridevi Last Photo: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक श्रीदेवी की कल यानी 24 फरवरी को पुण्यतिथि है। उनकी अचानक हुई मौत ने सबको चौंका दिया था। लोग आज भी उनकी मौत की वजह को समझ नहीं पाए हैं। उनका यूं अचानक चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। लोग आज भी उनके मौत के दुख से उबर नहीं पाए हैं। श्रीदेवी न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। श्रीदेवी की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आपको बता दें कि श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी जहां पर वह अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले उनकी आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोटो श्रीदेवी ने मौत से थोड़ी देर पहले ही खिंचवाई थी।

श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर हुई वायरल
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की ये आखिरी तस्वीर दुबई की है जहां पर वह अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ मौजूद थीं। तस्वीर में भी श्रीदेवी के साथ दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी की मौत होटल के कमरे के बाथरूम में बाथटब में डूबने से हुई थी।
पति बोनी कपूर ने शेयर की लास्ट फोटो
श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि से एक दिन पहले उनके पति बोनी कपूर ने अपनी पत्नी की आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर, छोटी बेटी खुशी और कुछ रिश्तेदारों के साथ शादी में पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रीदेवी ने हरे रंग का शानदार लहंगा पहना हुआ है। उन्होंने अपने लुक को सोने के गहनों के साथ कंप्लीट किया है। वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर पेस्टल पीच लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
पत्नी श्रीदेवी को पति बोनी कपूर ने किया याद
आपको बता दें कि बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर ने कुछ दिनों पहले भी अपनी पत्नी श्रीदेवी को याद किया था। उस समय उन्होंने अपनी पत्नी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- आप हमें 5 साल पहले छोड़कर चले गए थे...आपका प्यार और यादें हमें आगे बढ़ाती रहेंगी और हमेशा हमारे साथ रहेंगी...। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपनी पत्नी श्रीदेवी की एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- जो चला गया मुझे छोड़कर वो आजतक मेरे साथ है...।
जाह्नवी कपूर को भी याद आईं उनकी मां
वहीं श्रीदेवी की बड़ी बेटी बेटी जाह्नवी कपूर भी अपनी मां को हमेशा याद करती रहती हैं। वह अपनी मां की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मैं अब भी हर जगह आपको ढूंढती रहती हूं मां, फिर भी मैं वह सब कुछ करती हूं जो आप करती थीं।

मां के लिए जाह्नवी ने लिखी ये बात
जाह्नवी कपूर ने आगे लिखा है- उम्मीद है कि मैं आपको गौरवान्वित कर रही हूं। मैं जहां भी जाती हूं और जो कुछ भी करती हूं- यह आपके साथ शुरू और खत्म होता है। आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने शानदान अभिनय से काफी नाम कमाया था। उनके दमदार एक्टिंग की आज भी जमकर तारीफ होती है।












Click it and Unblock the Notifications