'बीवी के पैसों पर ऐश करता है', आखिर क्यों ट्रोल हुए मशहूर एक्टर के बहनोई? बोले- 'रोना आता है, मेरे मां-बाप...'
Shoaib Ibrahim Brother in Law: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अकसर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। शोएब एक बेहद ही केयरिंग हसबैंड हैं और ये बात अकसर सोशल मीडिया पोस्ट से साफतौर पर जाहिर होती है। इन दिनों शोएब एक बार फिर सुर्खियों में हैं, जब दोबारा से लोगों ने उनकी बहन और बहनोई पर सवाल उठाने शुरू कर दिये।
बता दें कि शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम एक मशहूर यूट्यूबर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके पति का नाम खालिद नियाज मौदहा है, जो गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी।

मगर जबसे शादी हुई है, तबसे खालिद सबा संग उनके मुंबई वाले घर पर ही रहते हैं। खालिद अपने ससुराल में ही रहते हैं और इस बात की वजह से अकसर उन्हें ट्रोल किया जाता है। सबा के सोशल मीडिया हैंडल पर भी ट्रोल्स खालिद की जमकर खिंचाई करते हैं। कोई उन्हें घर जमाई बुलाता है तो कोई पत्नी के पैसों पर ऐश करने वाला।
मगर अब खालिद ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ी है और बेहद ही बेबाकी के साथ सामने आकर जवाब दिया है। एक नए व्लॉग में हाल ही में सबा अपने पति खालिद संग नजर आईं। वे अपने पति संग एक नए पॉडकास्ट में दिखीं। सबा ने इस दौरान पति से वो सारे सवाल पूछे, जो फैंस अकसर जानना चाहते हैं।
खालिद कहते हैं कि सबा से शादी के बाद लोग अकसर उन्हें ट्रोल किया करते हैं। लोग कहते हैं कि ये तो बीवी के पैसों पर ऐश करता है। ये कुछ काम नहीं करता। खालिद कहते हैं कि शुरुआत में तो उन्हें काफी बुरा लगता था मगर उन्हें अब इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है।
घर जमाई वाली बात पर खालिद बोले कि ऐसा कुछ नहीं है। मैं जिस घर में रहता हूं वो सबा का है। ये भी हमारा परिवार है और मौदहा में जो है, वो भी हमारा ही परिवार है। ऐसे में इसमें घर जमाई वाली कोई बात नहीं है।
इसके बाद सबा अपने पॉडकास्ट में कहती हैं कि वे गांव में थीं, इसके बावजूद किसी ने भी उन्हें वीडियो शूट करने से नहीं रोका। किसी चीज की पाबंदी नहीं लगाई। इतना सुन खालिद खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाए और उन्होंने अपने पेरेंट्स को दुनिया के बेस्ट मां बाप बताया।
खालिद ने कहा कि पहले अम्मी सबा के कैमरे पर आने से काफी झिझकती थीं तो लोग ट्रोल करके ये कहने लगे कि सबा संग उनकी सास के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। मगर फिर वे भी कैमरे पर आने लगीं। इसके बाद सबा ने कहा कि वाकई वे लोग मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं।
सबा के पॉडकास्ट में खालिद ने बताया कि उन्होंने MBA किया है। सऊदी में उन्होंने नौकरी भी की है, जहां वे 70 हजार रुपये भी कमाते थे। मगर फिर सबा से शादी के लिए वे भारत लौट आए। अब वे जल्द ही अपना बिजनेस शुरू करने वाले हैं और रेस्टोरेंट खोलने की सोच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications