Shiva Rajkumar ने कैंसर से जीती जंग लेकिन हुआ ऐसा बुरा हाल, वीडियो में बयां किया दर्द
Shiva Rajkumar: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर शिव राजकुमार इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि पिछले काफी समय से वह ब्लैडर के कैंसर से जूझ रहे थे और अब उन्होंने इस जानलेवा बीमारी से जंग जीत ली है।
कैंसर से जंग जीतने के बाद शिव राजकुमार की हुई ऐसी हालत
एक्टर शिव राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कीमोथेरेपी से ट्रीटमेंट होने के कारण उनके सारे बाल झड़ चुके हैं और वह काफी कमजोर भी हो गए हैं। हालांकि इतनी बुरी हालत के बाद भी वह इस जंग को जीतने में सफल रहे।

शिव राजकुमार ने वीडियो में बयां किया दर्द
62 वर्षीय कन्नड़ एक्टर शिव राजकुमार ने वीडियो में अपनी इमोशनल जर्नी शेयर की है और हेल्थ अपडेट देते हुए लोगों को बताया है कि वह मियामी में ब्लैडर कैंसर का इलाज करवा रहे थे। वहां डॉक्टरों ने उनका ब्लैडर निकालकर दूसरा रिप्लेस कर दिया है।
कैंसर के इलाज के लिए मियामी गए थे एक्टर
वीडियो में शिव राजकुमार ने बताया कि वह काफी डरे हुए थे, लेकिन फैंस, रिश्तेदारों और डॉक्टरों के सपोर्ट ने उन्हें इस हालात में मजबूत बनाया था। शिव राजकुमार ने बताया कि जब वह कैंसर के इलाज के लिए मियामी जा रहे थे, तो काफी डरे हुए थे। हालांकि उनकी पत्नी और परिवार ने उनका खूब ध्यान रखा है।
शिव राजकुमार को हुआ था ब्लैडर कैंसर
शिव राजकुमार ने बताया कि उनके किडनी ब्लैडर को निकालकर दूसरा ब्लैडर लगाया गया है। कैंसर के ट्रीटमेंड के लिए उनकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें एक और महीने आराम करने के लिए कहा है ताकि रिकवरी जल्दी हो सके। साथ ही सेहत का ख्याल रखने के लिए भी कहा गया है।
एक्टर ने फैंस को दी है नए साल की शुभकामना
वहीं एक्टर शिव राजकुमार ने कैंसर से जंग जीतने के बाद अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह जल्द ही बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी हालत को सुधारने में भी सफल साबित होंगे।
दिसंबर में हुई थी शिव राजकुमार की सर्जरी
जानकारी के अनुसार शिव राजकुमार की कैंसर की सर्जरी दिसंबर 2024 में हुई है। ये सर्जरी मियामी कैंसर इंस्टिट्यूट में की गई है। आपको बता दें कि शिव राजकुमार दिवंगत कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार के बड़े भाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications