'ये कैसी आस्था है', शिल्पा शेट्टी ने मंदिर में माथा टेकने से पहले की ऐसी हरकत, फैंस ने जताई नाराजगी

Shilpa Shetty Viral Video: 22 जनवरी 2024 को सभी देशवासियों का वो लंबा इंतजार खत्म हुआ। आज के दिन रामलला की जन्मभूमि अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। वहीं कुछ एक्टर्स ऐेसे भी थे जो राम मंदिर नहीं जा पाए लेकिन इस खास दिन को उन्होंने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी भले ही अयोध्या नहीं जा पाईं। लेकिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वह सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस भगवान के आगे सिर झुकाए जिस तरह आशीर्वाद लिया वह चीज फैंस को पसंद नहीं आई।

Shilpa Shetty

दरअसल, शिल्पा शेट्टी के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने भगवान राम का हाथों में झंडा लिया हुआ था। लेकिन जैसे ही शिल्पा शेट्टी मंदिर के अंदर भगवान का आशीर्वाद लेने गईं तो सिर झुकाने के बाद अपने पल्लू को आगे किया और फिर हाथ जोड़े।

शिल्पा शेट्टी का ये अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हाइजीन जरूरी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, अयोध्या से इंवीटेशन नहीं आया लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साड़ी आगे कर दी ताकि मुंह में मिट्टी ना लगे ये करेंगे पूजा।' एक और यूजर ने लिखा, 'अपने साथ टॉवल ही ले आती इसकी भी क्या जरूरत थी।'

बता दें कि, 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर कई सितारे अयोध्या पहुंचे। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, राम चरण, सोनू निगम, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पहुंचे। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+