पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार TV पर नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, शूटिंग के दौरान हुईं भावुक
पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार TV पर नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, शूटिंग के दौरान हुईं भावुक
मुबंई, 17 अगस्त: पोर्न ऐप मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आने वाले वीकेंड में पहली बार टीवी पर दिखाई देंगी। जी हां, शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर-4 में वापसी कर रही हैं। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पैपराजी से दूरी बना ली थी। राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पोर्न ऐप मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर-4 में नहीं आईं। लगभग एक महीने के बाद वह फिर से शो में वापसी कर रही हैं। इसके पहले शिल्पा शेट्टी ने कोरोना के लिए फंड इकट्ठे करने वाले प्रोग्राम 'वी फॉर इंडिया' के लाइव सेशन में भी रविवार (15 अगस्त) को दिखाई दी थीं।
Recommended Video

शिल्पा अब कर रही हैं सुपर डांसर-4 की शूटिंग
बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी मंगलवार (17 अगस्त) को सुपर डांसर-4 के एपिसोड की शूटिंग कर रही हैं, जो इस सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। शो के निर्माता रंजीत ठाकुर ने हालांकि इस मामले पर ज्यादा खुलासा नहीं किया है। लेकिन उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से इस बात की पुष्टि की है कि शिल्पा शूटिंग पर वापस आ गई हैं और आने वाले वीकेंड में दिखाई देंगी। शो के निर्माता रंजीत ठाकुर ने कहा, ''शिल्पा हमारे शो की जज हैं और वह यहां शूटिंग करने के लिए आई हैं।''

शूटिंग पर वापस आकर भावुक हुईं शिल्पा
सेट के एक सूत्र ने बताया कि सुपर डांसर-4 की टीम हमेशा से शिल्पा शेट्टी को वापस चाहती थी। लेकिन शिल्पा अपना वक्त लेना चाहती थीं। सूत्रों ने कहा, ''शो के निर्माता शिल्पा के साथ लगातार संपर्क में थे और हाल ही में शिल्पा ने वापसी करने का फैसला किया है। शिल्पा न केवल अपने बच्चों और परिवार के लिए बल्कि अपने काम के लिए शूटिंग पर वापस आना चाहती हैं। सुपर डांसर की टीम ने शिल्पा का बहुत ही वार्म वेलकम किया है। शिल्पा अपना जोरदार स्वागत देखकर शूटिंग के दौरान सेट पर इमोशनल हो गई थीं।''

अनुराग बसु को सता रही है शिल्पा की याद
इससे पहले एक इंटरव्यू में शिल्पा के साथ सुपर डांसर-4 में बतौर जज आने वाले अनुराग बसु ने कहा था कि पूरी टीम एक्ट्रेस को बहुत याद करती है। अनुराग बसु ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था, 'हम सेट पर शिल्पा को बहुत मिस करते हैं। हम सभी के बीच एक बहुच अच्छी बॉन्डिंग है। ये सब एक शो का हिस्सा है। इसमें पर्दे के पीछे के लोग और कोरियोग्राफर भी शामिल हैं। हम एक छोटा परिवार हैं और जब एक व्यक्ति आसपास नहीं होता है, तो बहुत मुश्किल होता है। शिल्पा हम सब लोगों के लिए बहुत ही खास और प्यारी है।''

अब भी न्यायिक हिरासत में हैं राज कुंद्रा
राज कुंद्रा पोर्नाग्राफी केस में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। राज कंद्रा की गिरफ्तारी को एक महीने होने वाले हैं। 19 जुलाई को राज कुंद्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच की प्रोपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने क्राइम ब्रांच को दिए अपने बयान में कहा है कि उनका राज कुंद्रा की कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। शिल्पा ने यह भी कहा है कि उनके पति पोर्न नहीं बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications