एक बार फिर मुसीबत में फंसे शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, क्यों शुरू हुई थी ये कानूनी परेशानी, क्या है कहानी?
Shilpa Shetty and Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ईडी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर और ऑफिसों पर छापेमारी की है।
शिल्पा शेट्टी के घर और ऑफिस पर ईडी की छापेमारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उसे बेचने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी ने ये कदम उठाया है। ईडी ने आज यानी 29 नवंबर 2024 को कपल के घर और ऑफिस में छापेमारी की है।

जुलाई 2021 में गिरफ्तार हुए थे राज कुंद्रा
आपको बता दे कि राज कुंद्रा को इससे पहले जुलाई 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। दरअसल राज कुंद्रा ने अश्लील कंटेंट बनाने और उसे बेचने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था।
राज कुंद्रा की संपत्ति हुई थी जब्त
वहीं साल 2024 की शुरुआत में भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करते हुए राज कुंद्रा के मुंबई के जुहू इलाके के एक फ्लैट, पुणे के एक बंगला और 98 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों सहित उनकी संपत्ति जब्त कर ली थी।
साल 2018 से कानूनी परेशानी से घिरी हैं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इस कानूनी परेशानी में साल 2018 से घिरे हुए हैं। ईडी ने साल 2018 में जब पोंजी स्कीम में शामिल होने के लिए अमित भारद्वाज की जांच शुरू की थी उसके बाद से ही शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा का नाम भी इस जांच में सामने आया था।
शिल्पा शेट्टी ने ईडी को दिखाए थे पेपर्स
उस समय शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को संदिग्धों के तौर पर देखा जा रहा था। वहीं कपल ने अपनी बेगुनाही बरकरार रखते हुए दावा किया था कि उन्होंने ईडी की जांच में पूरा सहयोग किया है। राज कुंद्रा कई बार अदालत के सामने पेश हुए और शिल्पा शेट्टी ने भी सभी पेपर ईडी अधिकारियों को दिखाए थे।
क्यों गिरफ्तार हुए थे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल चार महिलाओं ने राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत की थी कि एक वेब सीरीज में एक्टिंग का काम देने का वादा करने के बाद उन्हें अश्लील कंटेंट शूट करने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद सितंबर 2024 में राज कुंद्रा को मुंबई की आर्थर जेल से रिहा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications