राज की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सामने आईं शिल्पा, कहा- मुश्किल वक्त में आते हैं बुरे ख्याल, लेकिन आप...
मुंबई, 16 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ दिनों से बहुत ज्यादा परेशान हैं। एक ओर उनके पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया, तो बहुत से लोगों ने शिल्पा के ऊपर भी फ्राड करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने मीडिया और जनता से पूरी तरह से दूरी बना ली। हाल ही में शुरू हुए सुपर डांसर चैप्टर 4 में उन्हें बतौर जज शूटिंग करनी थी, लेकिन उन्होंने शो को ही छोड़ दिया। अब बहुत दिनों बाद शिल्पा सार्वजनिक रूप से सबके सामने आई हैं।

15 अगस्त को किया लाइव
दरअसल बहुत दिनों से शिल्पा 'वी ऑफ इंडिया' नाम की संस्था से जुड़ी हैं। उसी के तहत 15 अगस्त को वो सोशल मीडिया पर लाइव आईं और योग कर उसका महत्व बताया। उन्होंने इससे जुड़े वीडियो भी इंस्टाग्राम स्टोरी में डाले हैं। शिल्पा के मुताबिक पॉजिटिव रहने और ब्रीदिंग को सही करने के लिए आज के टाइम में प्राणायाम पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

मुश्किल वक्त पर कही ये बात
आगे शिल्पा ने कहा कि जब भी हम मुश्किल वक्त में रहते हैं, तो बुरे ख्याल आते हैं। ऐसे में उसे कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम बहुत ज्यादा जरूरी है। उन्होंने वीडियो में काफी देर तक योग किया और उसे ही निगेटिविटी दूर करने का सबसे अच्छा तरीका बताया। वहीं शिल्पा को देखकर उनके फैंस भी खुश नजर आए। साथ ही लग रहा कि अब उनकी जिंदगी फिर से धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है।

एक और गिरफ्तारी
वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जिस वजह से मामले में राज समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई। रविवार को भी क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर काम करने वाले अभिजीत भोम्बले को अरेस्ट किया। इस मामले में एक एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा की कंपनी में काम करने वाले दो प्रोड्यूसर और 2 डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ
आपको बता दें कि ओयसिस वेलनेस सेंटर घोटाले में शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर पिछले दिनों विभूतिखंड पुलिस थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थी। ये एफआईआर लखनऊ में आयोसिस वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने वाली ज्योत्सना चौहान ने दर्ज करवाई। इसके बाद 11 अगस्त को लखनऊ पुलिस शिल्पा के घर गई और उन्हें नोटिस दिया। उम्मीद जताई जा रही कि जल्द ही उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications