राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा, कांग्रेस नेता को हमसफर बनाने के लिए रखी ये शर्त

Sherlyn Chopra On Rahul Gandhi: शर्लिन चोपड़ा एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ सोशल मीडिया क्वीन भी हैं। आज कल वह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। अपनी बोल्ड ड्रेस और बेबाकी बयानों के चलते शर्लिन चोपड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा बोल देती हैं जिससे वह सुर्खियों में छा जाती हैं। इस बार भी शर्लिन चोपड़ा अपने बयानबाजी के चलते सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वह राहुल गांधी से शादी करने के बारे में सोच सकती हैं।

राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा
आपको बता दें कि इस समय शर्लिन चोपड़ा सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल उनसे पैपराजी ने मजाक में पूछा कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करने पर विचार करेंगी। इस बात का जवाब देते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वह शादी के बारे में सोच सकती हैं लेकिन एक खास शर्त पर। शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

sherlyn chopra

बांद्रा बैंडस्टैंड का वीडियो हुआ वायरल
शर्लिन चोपड़ा को मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड पर स्पॉट किया गया था। वह हल्के गुलाबी रंग के स्लीवलेस क्रॉप टॉप और काले रंग की मिनी स्कर्ट पहने हुए नजर आई थीं। उन्होंने अपने लुक को हैवी मेकअप और दमादर झुमके के साथ कंप्लीट किया था। वह सड़क पर अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाते हुए बिजी थीं। तभी वहां मौजूद एक पैपराजी ने मजाक में उनसे पूछा कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शादी करेंगी?

शर्लिन चोपड़ा ने शादी के लिए रखी ये शर्त
वहीं शर्लिन चोपड़ा ने पैपराजी के इस सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए कहा- हां, क्यों नहीं। लेकिन मैं चाहूंगी कि शादी के बाद भी मेरा सरनेम चोपड़ा ही रहे। शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शर्लिन चोपड़ा के इस बयान ने लोगों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित किया है। हालांकि राहुल गांधी ने अभी तक इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शर्लिन चोपड़ा की बयानबाजी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी को इस समय केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद के रूप में बहाल किया गया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम वाली टिप्पणी से संबंधित मामले में उनकी सजा को निलंबित करने के तुरंत बाद उठाया गया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी अपनी बयानबाजी को लेकर किसी से पीछे नहीं रहती हैं। पिछले महीने ही उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन में मुंबई के एक फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था और सुर्खियों में छा गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+