जब किडनी फेलियर से जूझ रही थीं शर्लिन चोपड़ा, मौत का सताने लगा था डर, परिवार ने भी नहीं दिया साथ

Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने बोल्ड अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह हर मु्द्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि साल 2021 में उन्हें किडनी फेलियर का सामना करना पड़ा। उन्हें अपनी मौत का उस वक्त डर सताने लगा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि किडनी फेलियर की वजह से हर रोज अस्पताल में उन्हें मौत का डर खाने लगा था। हालांकि इसके बावजूद एक्ट्रेस हार नहीं मानी। उन्हें डॉक्टरों ने किडनी का इलाज कराने के लिए दो विक्लप दिए थे या तो वह डायलसिस करा सकती हैं या फिर किडनी ट्रांसप्लान्ट।

sherlyn chopra

शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा कि, मेरे परिवार से इतने अच्छे रिश्ते नहीं है कि मुझे कोई आकर अपनी किडनी देदे। अगर मैं डायलसिस करा लेती तो मुझे हर महीने अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते। तब मुझे एहसास हुआ कि मुझे अभी और काम करना है। इसके लिए मैंने हार ना मानने का निर्णय लिया।

इसके बाद शर्लिन चोपड़ा आगे बातचीत करते हुए कहा कि, मैंने लगभग 3 महीने तक किडनी ठीक करने की दवा खाई थी और इससे किडनी की खराबी पूरी तरह से ठीक हो गई। और मुझे लगा कि मुझे दूसरा जन्म मिल गया है। मैं धीरे-धीरे काफी रिकवर कर चुकी थी। इसके बाद शर्लिन ने अपने परिवार के साथ रिश्ते का भी खुलासा किया।

शर्लिन चोपड़ा ने खुलासा किया कि, वह फिलहाल अपने परिवार में किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हालांकि मेरी मां, बहन और उसके ससुराल वाले, भाई और एक भाभी हैं। लेकिन मैंने उनसे कभी बात नहीं की। मेरा परिवार नहीं चाहता था कि मैं एक एक्ट्रेस बनूं। मैं जब भी उनसे मिलने जाती थी तो इस मामले में कई बार बहस हुईं और उन्होंने कहा कि मैं एक आम इंसान की तरह व्यवहार करूं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अब वह उन्हें कुछ खास मिस भी नहीं करती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+