शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, यौन उत्पीड़न से धोखाधड़ी तक के लगाए आरोप

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, यौन उत्पीड़न से धोखाधड़ी तक के लगाए आरोप

मुंबई, 16 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से पोर्नोग्राफी केस में फंसे हैं, इस मामले में एक के बाद एक नए नया खुलासा हो रहा है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई है। शर्लिन चोपड़ा ने 14 अक्टूबर 2021 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस शिकायत की है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा, ''मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई है।'' शर्लिन चोपड़ा इससे पहले भी राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। हालांकि शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा पर पहली बार आरोप लगाए हैं।

Recommended Video

    Sherlyn Chopra ने Raj Kundra-Shilpa Shetty के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    शर्लिन चोपड़ा बोलीं- 'लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा पेमेंट नहीं देते हैं...'

    शर्लिन चोपड़ा बोलीं- 'लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा पेमेंट नहीं देते हैं...'

    शर्लिन चोपड़ा ने इसको लेकर ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने इस शिकायत को लेकर बात की है। शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो को शेयर कर कहा है, ''आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने।''

    शर्लिन वीडियो में कहती हैं, ''लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं, आप लोग? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस?''

    कैमरे के सामने रोने लगीं शर्लिन चोपड़ा

    कैमरे के सामने रोने लगीं शर्लिन चोपड़ा

    मीडिया से बात करते-करते कैमरे के सामने शर्लिन चोपड़ा रोने लगी थीं। शर्लिन चोपड़ा रोते-रोते कहती हैं, ''आपको बिजनेसमैन बनना है ना तो जाइए सीखिए, टाटा वाले कैसे बिजनेस करते हैं। वो एथिक्स फॉलो करते हैं, जो वादा करते हैं वो निभाते भी हैं। और आपको क्या करना होता है, आप आर्टिस्ट के घर जाते हैं, उनका यौन शोषण करते हैं और अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं।''

    'जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते हैं...'

    'जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते हैं...'

    शर्लिन चोपड़ा आगे कहती हैं, ''घर आकर धमकी देते हैं और कहते हैं कि यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। धमकी देते हैं, तेरे हाथ में जो फिल्म है, वो भी छिन जाएगी। इस तरह आप बात करते हैं, मेरे घर आकर। लेकिन मैं इस बार डरने वाली नहीं हूं...। मैं दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर आई हूं, ना मैं आपसे डरने वाली हूं और ना ही आपके परिवार से डरूंगी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+