शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, लोगों ने शर्म से बंद कर ली आंखें
Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन शर्लिन चोपड़ा इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। शर्लिन चोपड़ा को इन दिनों सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के साथ देखा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं आदिल और शर्लिन चोपड़ा एक दूसरे के साथ कोजी होते भी नजर आ रहे हैं। बीते दिनों राखी सावंत और उनके पूर्व पति आदिल खान की शादी ने खूब हंगामा मचाया था। इस दौरान राखी और आदिल ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे।
आदिल खान के साथ नजर आईं शर्लिन चोपड़ा
वहीं राखी की बेस्ट फ्रेंड राजश्री और शर्लिन चोपड़ा भी आदिल के सपोर्ट में ही नजर आए थे। शर्लिन और राजश्री ने आदिल को भाई कहकर उन्हें राखी भी बांधी थीं। हालांकि अब शर्लिन चोपड़ा और आदिल खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

आदिल खान संग रोमांटिक हुईं शर्लिन चोपड़ा
आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा अधिकतर समय अपने बोल्ड ड्रेस और हरकतों के चलते ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्हें एक खास वजह से ट्रोल किया जा रहा है। इस बार शर्लिन चोपड़ा अपनी दोस्त राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान के साथ रोमांटिक होती नजर आई हैं। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स शर्लिन चोपड़ा पर भड़क गए हैं। हालांकि बीच में शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत के सपोर्ट में आ गई थीं। लेकिन अब उन्हें फिर से राखी को छोड़ आदिल के साथ घूमते देखा जा रहा है।
कैमरे के सामने शर्लिन चोपड़ा ने की ऐसी हरकत
लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्लिन चोपड़ा पब्लिकली राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान पर प्यार जता रही हैं। दोनों कैमरे के सामने ही रोमांटिक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। शर्लिन का अंदाज देखकर लोग उन पर भड़क रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं। लोग शर्लिन चोपड़ा की हरकतों को देखने के बाद उन पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों ने कमेंट कर शर्लिन चोपड़ा को भला-बुरा भी कहा है।












Click it and Unblock the Notifications