Sherlyn Chopra ने खरीदी इतनी महंगी ब्रांड न्यू कार, यूजर्स बोले- 'फिल्में में दिखती नहीं फिर कैसे?'
एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैँ। उन्होंने होली से पहले एक चमचमाती कार खरीदी है। जो कि बहुत ज्यादा महंगी है।
Sherlyn Chopra New Car: अक्सर विवादों से सुर्खियां बटोरने वाली शर्लिन चोपड़ा ने अपने घर एक नए मेहमान का स्वागत किया है। जी हां होली से पहले एक्ट्रेस ने एक ब्रैंड न्यू कार खरीदी है। जिसके बाद से उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। शर्लिन ने खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है।

शर्लिन चोपड़ा ने खरीदी ब्रांड न्यू कार
शर्लिन चोपड़ा के कार कलेक्शन में अब एक और कार ऐड हो गई है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शर्लिन अपनी लग्जरी एमजी ग्लोस्टर के साथ दिखाई दे रही हैं। ये खुशी उन्होंने अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट की। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं।

खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस
शर्लिन चोपड़ा के लुक की बात करें तो वीडियो में वह व्हाइट टॉप के साथ ग्रीन को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बूट्स पेयर किए हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कैप्शन पर लिखा, "मेरी कार फैमिली में एक नया एडीशन आया है"।
कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
चलिए अब आपको इस लग्जरी गाड़ी की कीमत बताते हैं जिसे जानकर आपका सर चकरा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शर्लिन की इस ब्रांड न्यू लग्जरी कार की कीमत 32.60 से 42.38 लाख रुपये हैं। बता दें कि इससे पहले राखी सावंत ने अपनी नई कार खरीदने की जानकारी दी थी।
यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोल
शर्लिन चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनको इस ब्रैंड न्यू कार के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनको बुरी तरह ट्रोल भी किया। एक ने लिखा, 'लगता है राखी ने दिलाई है'। एक ने लिखा, 'ना कोई फिल्म की ना ही कोई काम है फिर ये सब कैसे'।

अक्सर विवादों में रहती हैं शर्लिन चोपड़ा
अक्सर विवादों में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रहीं। वहीं अब उनकी दुश्मन राखी सावंत से वापस दोस्ती हो चुकी है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आईं। अब दोनों ने दुबई में एक्टिंग और डांस एकेडमी खोली है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications