शेरा के पास है सलमान खान की सुरक्षा का जिम्मा, जानें इन 7 सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स और उनकी सैलरी के बारे में
Bollywood Celebraties Bodyguard and Their Salaries: कई बॉडीगार्ड अपने चहीते स्टार के साथ कई सालों से है और उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। इसके लिए वह अच्छी सैलरी भी लेते हैं।

Bollywood Celebraties Bodyguard and Their Salaries: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें धमकीभरा एक ई-मेल भेजा गया है। इस मेल के बाद से ही सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि बॉलीवुड सितारे अक्सर स्टेज शो या इवेंट्स के लिए एक शहर से दूसरे शहर ट्रैवल करते रहते हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह के लोगों का सामना भी करना पड़ता है। खुद को इस भारी भीड़ से बचाने और सेफ्टी को बरकरार रखने के लिए सेलेब्स अपने साथ पर्सनल बॉडीगार्ड रखते हैं। कई बॉडीगार्ड अपने चहीते स्टार के साथ कई सालों से है और उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। इसके लिए वह बॉडीगार्ड्स को अच्छी फीस भी दी जाती है क्योंकि ये अपनी जान पर खेलकर अपने मालिक की रक्षा करते हैं। उदाहरण के तौर पर सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ पिछले कई सालों से है और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कि कुछ स्टार्स के बॉडीगार्ड्स और उनकी सैलरी के बारे में।

सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ पिछले 23 सालों से है। शेरा हर वक्त सलमान खान के साथ रहते हैं चाहे वह देश या विदेश कहीं पर भी किसी भी काम के लिए पहुंचे हों। शेरा अपने मालिक सलमान खान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं और भीड़ में हमेशा उन्हें घेर कर चलते हैं। सलमान खान भी शेरा को अपने फैमिली मेंबर की तरह ही मानते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को सालाना 2 करोड़ रुपए की सैलरी देते हैं।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसस में से एक हैं। दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी काम के चलते मुंबई से बाहर जाती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह देश के हर कोई न कोई इवेंट अटेंड करने पहुंच जाती हैं। दीपिका इस समय एकसाथ कई फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए उनका पर्सनल बॉडीगार्ड जलाल, हर समय उनके साथ रहता है। जलाल परछाई की तरह दीपिका के साथ घूमते रहते हैं और उन्हें हर वक्त प्रोटेक्ट करते रहते हैं। इसके बदले दीपिका जलाल को 1 करोड़ रुपए की सालाना सैलरी देती हैं। आपकी बता दें कि दीपिका पादुकोण के शादी समारोह की सिक्योरिटी का जिम्मा भी जलाल की कंपनी ने ही संभाला था।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी सेफ्टी को लेकर बहुत ज्यादा अटेंटिव हैं। दरअसल शाहरुख खान का स्टारडम ऐसा है कि वह जहां भी जाते हैं उन्हें फैंस घेर लेते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर उनका परिवार भी चिंतित रहता है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की सुरक्षा का जिम्मा उनके पर्सनल बॉडीगार्ड रवि सिंह ने ले रखा है। रवि सिंह पिछले 9 साल से शाहरुख खान की सिक्योरिटी संभाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवि सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड में से एक हैं। दरअसल शाहरुख खान उन्हें हर साल 2.7 करोड़ रुपए की सैलरी देते हैं।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी ,चेत रहते हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जितेंद्र शिंदे के पास है। जितेंद्र परछाईं की तरह अमिताभ बच्चन के साथ रहते हैं। अमिताभ बच्चन चाहे शूटिंग सेट पर हों या फिर किसी पब्लिक इवेंट में मौजूद हों, जितेंद्र हर वक्त बिग बी को सुरक्षा देते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन अपने पर्सनल बॉडीगार्ड जितेंद्र को 1.5 करोड़ रुपए सालाना सैलरी देते हैं।

आमिर खान
आमिर खान की सिक्योरिटी का जिम्मा युवराज घोरपड़े के पास है। आमिर खान हर जगह पर युवराज को अपने साथ लेकर घूमते हैं। युवराज भी पिछले कई सालों से आमिर खान के साथ हैं और उनकी सुरक्षा करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान अपने पर्सनल बॉडीगार्ड युवराज को सालाना 2 करोड़ रुपए की सैलरी देते हैं।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके पर्सनल बॉडीगार्ड दीपक सिंह ने संभाल रखई है। वह कैटरीना के साथ उनकी परछाई की तरह देश-विदेश हर जगह मौजूद रहते हैं। दीपक सिंह की पर्सनैलिटी भी काफी शानदार है। वह काफी हैंडसम नजर आते हैं। कैटरीना कपूर भी दीपक पर काफी भरोसी करती हैं। कैटरीना अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने पर्सनल बॉडीगार्ड दीपिक सिंह को सालाना 1 करोड़ रुपए की सैलरी देती हैं।

अक्षय कुमार
बॉलवुड एक्टर अक्षय कुमार वैसे तो फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशनल इंवेंट्स के अलावा पार्टीज में शामिल नहीं होते हैं लेकिन एक्शन हीरो अक्षय कुमार भी अपनी सुरक्षा के लिए अपने पर्सनल बॉडीगार्ड श्रेयस ठेले पर भरोसा करते हैं। अक्षय कुमार का पर्सनल बॉडीगार्ड श्रेयस ठेले उनके साथ काफी लंबे समय से है। मालिक अक्षय कुमार के साथ श्रेयस ठेले की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार श्रेयस को सालाना 1.2 करोड़ रुपए की सैलरी देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications