शेखर सुमन ने बताया कैसे बर्बाद हुआ उनके बेटे अध्य्यन सुमन का करियर, खोली बॉलीवुड की पोल

Shekhar Suman and Adhyayan Suman: शोखर सुमन ने कहा- मैं जानता हूं कि कई प्रोडक्शंस में बेटे अध्ययन को फिल्में देने के बारे में फैसला किया गया था लेकिन उसे अचानक हटा दिया गया।

shekhar suman

Shekhar Suman and Adhyayan Suman: इस समय बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड के खइलाफ उनकी बयानबाजी ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। हर जगह सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड के गंदे राज के बार में ही चर्चा की जा रही है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के 'घिनौने' सच का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कैमरे पर साफ कह दिया है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में दरकिनार कर दिया गया था और वह इस राजनीति से परेशान हो गई थीं। इसलिए वह बॉलीवुड से निराश होकर हॉलीवुड की तरफ चली गईं। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने माने लोग उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। इसी कड़ी में मशहूर एक्टर शेखर सुमन ने भी उनका समर्थन किया है। उन्होंने खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा के साथ सचमुच ऐसा हुआ था। एक्ट्रेस को धमकाया गया था और इंडस्ट्री छोड़ने के लिए मजबूर भी किया गया था।

शेखर सुमन ने कहा- 4 लोग रचते हैं साजिश
शेखर सुमन ने ईटाइम्स से बातचीत के दौरान इस बारे में खुलकर बात की। सुमन शेखर ने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी बॉलीवुड में कुछ ऐसा ही हुआ था। शेखर समुन ने बताया कि उनके बेटे अध्ययन सुमन के खिलाफ भी बड़ी साजिश रची गई थी। उसे कई फिल्मों से साइन करने के बाद भी निकाल दिया गया था क्योंकि 'वो' अपने लोगों को ही आगे बढ़ाना चाहते थे। शेखर सुमन ने दावा किया कि वो इंडस्ट्री में चार ऐसे लोगों को जानते हैं, जिन्होंने कई उभरते स्टार्स के खिलाफ षडयंत्र रचा था।

shekhar suman

'बॉलीवुड के माफिया सब चीजों को कंट्रोल करते हैं'
शेखर सुमन ने बताया कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को अपने करियर में बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा- प्रियंका चोपड़ा ने भी इस गुट के बारे में अब खुलकर बात की है, जो फिल्म इंडस्ट्री के अंदर काम करता है। ये लोग माफिया की तरह हैं, जो प्रोडक्शन, कास्टिंग जैसी चीजें कंट्रोल करते हैं। वे अपने गिरोह के अंदर ही लोगों को कास्ट करते हैं। अगर वह बाहरी लोगों को अंदर आते देखते हैं तो उनको बर्बाद करने की पुरजोर कोशिश में लग जाते हैं। शेखर सुमन ने आगे कहा- सुशांत भी उसी का शिकार हुए थे। अच्छा काम करने के बाद भी उन्हें अचानक ऐसा लगने लगा कि उनका आगे बढ़ता करियर थम गया है। इसी के चलते वह डिप्रेशन का शिकार भी हो गए थे।

'प्रियंका चोपड़ा को कर दिया था साइडलाइन'
शेखर सुमन ने आगे कहा-प्रियंका चोपड़ा काफी बहादुर थीं लेकिन अगर ये उनके साथ हो सकता है तो किसी के साथ भी हो सकता है। पूर्व मिस वर्ल्ड और एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के बावजूद, उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में साइडलाइन कर दिया जा रहा था। वह असहाय महसूस करने लगी थीं। उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं। हालांकि उन्होंने हॉलीवुड की तरफ रूख किया और उनकी किस्मत वहां चमक गई लेकिन ये सबके साथ नहीं होता।

priyanka chopra

'मेरे बेटे अध्य्यन सुमन का करियर हुआ बर्बाद'
शेखर सुमन ने अपने बेटे अध्य्यन सुमन के करियर को लेकर कहा- मैं जरूरी नहीं कि किसी के खिलाफ बोलूं लेकिन किसी के बारे में बोल ही सकता हूं। वो मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकते थे लेकिन उन्होंने मेरे बेटे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मैं जानता हूं कि कई प्रोडक्शंस में अध्ययन को फिल्में देने के बारे में फैसला किया गया था लेकिन उसे अचानक हटा दिया गया। मुझे पता चला कि इस सिलेक्शन को बहुत सारे लोग ऑपरेट कर रहे थे और उन्होंने सख्त हिदायत दी थी कि 'अध्य्यन को मत लेना'।

shekhar suman

अध्य्यन के खिलाफ रची गई थी साजिश
शेखर सुमन ने आगे कहा- अध्ययन फिल्म 'राज-द मिस्ट्री कंटिन्यूज' से काफी फेमस हुआ था। मुझे पता चला कि उसके खिलाफ कई तरह की साजिश की जा रही है। उस समय टाइम्स ऑफ इंडिया ने पांच फ्यूचर सुपरस्टार्स के बारे में प्रिडिक्शन किया था और इन पांच में अध्ययन का नाम भी शामिल था, लेकिन इस नाम को मिटा देने की कोशिश होने लगी क्योंकि वहां पूरा गिरोह काम कर रहा था और वह लोग चाहते थे कि उनके लोग ही आगे बढ़ें। शेखर सुमन ने आगे कहा-अध्य्यन के रास्ते में बहुत सारी मुश्किलें खड़ी होने लगीं। उसने अपनी लड़ाई जारी रखी और अब उसे संजय लीला भंसाली ने साइन कर लिया है और कई दूसरे लोग भी उसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्रतिभा को कोई रोक नहीं सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+