पहले बताया 'काला जादू' करने वाली....अब बदले शेखर सुमन के सुर, बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड कंगना को लेकर कही ये बात
Shekhar Suman talks about Kangana: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के पिता शेखर सुमन अब एक ही पार्टी का हिस्सा हैं। एक्टर ने हाल ही में कंगना रनौत के नक्शे कदमों पर चलते हुए भाजपा जॉइन कर ली है। कंगना रनौत हिमाचल के मंडी से लड़ रही हैं और शेखर ने अब खुद एक्ट्रेस के चुनाव प्रचार करने की बात कही है।
दिलचस्प बात तो ये है कि शेखर सुमन और कंगना रनौत के रिश्ते हमेशा से अच्छे नहीं थे। बल्कि शेखर ने एक दफा कंगना को जमकर कोसा था। एक्टर ने कंगना को काला जादू करने वाली तक बता डाला था। ये सब उन्होंने बेटे अध्ययन के कंगना संग ब्रेकअप के बाद कहा था।

न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए शेखर सुमन ने कहा था कि अगर कंगना उन्हें बुलाएंगी तो वे क्यों नहीं जाएंगे। ये तो मेरा फर्ज है और हक भी। एक्टर ने साफ जाहिर कर दिया कि वे अपने बेटे अध्ययन की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ काम करने में बिल्कुल भी परेशानी में नहीं हैं।
बताते चलें कि शेखर सुमन के बेटे अध्ययन और कंगना एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे। तब दोनों की फिल्म राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज रिलीज हुई थी। दोनों ने कुछ वक्त तक डेट किया था मगर फिर दोनों अलग हो गए।
इसके बाद शेखर सुमन ने कंगना को काला जादू करने वाली बताकर कहा था कि उन्होंने उनके बेटे पर काला जादू किया था। ऐसे में जब शेखर सुमन ने भाजपा जॉइन की तो फैंस भी हक्के बक्के रह गए कि क्या अब वे कंगना के साथ काम करने को तैयार हैं?












Click it and Unblock the Notifications