ऐसा क्या हुआ था जो टूट गया कंगना रनौत-अध्ययन सुमन का रिश्ता? शेखर सुमन बोले- 'मैं उनके रिश्ते के खिलाफ..'
हाल ही में शेखर सुमन ने अपने बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रनौत के ब्रेकअप पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि, आखिर किस वजह से यह रिश्ता टूटा था।

Shekhar Suman On Kangana Adhyayan Breakup: बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर देते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उनसे बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रनौत के टूटे हुए रिश्ते पर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि आखिर इस कपल का रिश्ता किस वजह से टूटा था।
शेखर सुमन ने कंगना-अध्ययन के ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
एक वक्त पर कंगना रनौत और अध्ययन सुमन रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। लेकिन बाद में इस जोड़ी का रिश्ता बहुत ही गलत नोट पर ख्तम हुआ। इस रिश्ते के खत्म होने के बाद शेखर सुमन ने कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर काफी खरी खोटी सुनाई थी। लेकिन अब शेखर सुमन ने अध्ययन सुमन और कंगना रनौत के ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।
एक्टर ने बताई ब्रेकअप की असल वजह
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन ने कहा कि, "मैं कभी भी उनके रिश्ते के खिलाफ नहीं था। इसलिए मुझे उनके ब्रेकअप के लिए किसी को भी दोष नहीं देना चाहिए। मैं उनके बारे सब कुछ जानता था, लेकिन मैंने खामोश रहना ज्यादा सही समझा। मैं चाहता था कि मेरा बेटा ही इस मैटर को हैंडल करें।"
'नहीं की कंगना रनौत से बात'
शेखर सुमन ने आगे कहा कि, 'मैंने कभी भी इस मामले में कंगना रनौत से बात नहीं की। मैं समझता हूं कि, कई बार आप अपने पहले रिलेशनशिप में ही सफल हो जाते हैं और कई बार आपको सफलता नहीं मिल पाती। हालांकि हर कोई चाहता है कि आपका रिश्ता अच्छा चले लेकिन कई बार आपके दोस्त ही नहीं चाहते ही कि आपका ये खास रिश्ता सफल हो।'
कौन था रिश्ता टूटने का जिम्मेदार?
इसके आगे जब शेखर सुमन से पूछा गया कि इस रिश्ते के टूटने की वजह कौन था और वह किसे दोषी मानते हैं? एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'इसमें कंगना की गलती नहीं थी और न ही अध्ययन की। उस वक्त ऐसे हालात पैदा हो गए थे कि ये सब हुआ। किसी भी रिश्ते में कभी अच्छे हालात हो जाते हैं और कभी बुरे। अगर अगर अध्ययन ने गलती से कुछ ऐसा कह दिया जो उसे नहीं कहना चाहिए था, तो उसने माफ़ी मांग ली है।'












Click it and Unblock the Notifications