'शेखर कपूर निकले बेवफा,नहीं कर सकती प्रीति जिंटा को माफ', सालों बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बताया काला सच
Suchitra Krishnamurthy: सुचित्रा कृष्णमूर्ति... का नाम लेते ही आंखों के सामने पिंक ड्रेस में मस्ती करते हुए उस लड़की की तस्वीर घूम जाती है, जिसे देखते हुए शाहरुख खान गाना गाते हैं कि -'है काश कि हम होश में आने ना पाएं', जी हां, हम बात कर रहे हैं 'फिल्म कभी हां और कभी ना'की, जिसने बॉक्सऑफिस को एक सफल-क्यूट लवस्टोरी दी थी और साथ में दी थी सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसी खूबसूरत और प्यारी सिंगर।

लोगों के उम्मीद थी कि ये हिरोईन भी शाहरुख खान की तरह ऊंची उड़ान भरेगी लेकिन इस अभिनेत्री ने अपना करियर, अपनी फिल्में सब छोड़ दी क्योंकि उन्हें मोहब्बत हो गई थी मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर से, जो कि उनसे उम्र में एक-दो साल नहीं बल्कि तीस साल बड़े थे।
तीस साल बड़े शेखर कपूर से सुचित्रा ने की थी शादी
सुचित्रा का ये फैसला उस वक्त सिने दर्शकों को काफी चौंकाया था लेकिन कहते हैं ना प्यार अंधा होता है तो बस सुचित्रा के साथ भी वही हुआ लेकिन ये शादी लंबी चली नहीं और मात्र आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया है।
शेखर कपूर से क्यों हुआ तलाक? सुचित्रा ने बताई वजह
आज दोनों की शादी टूटे लंबा वक्त हो चुका है, दोनों की एक बेटी है कावेरी, जिनके साथ सुचित्रा काफी खुश हैं और इन दिनों अपने ओटीटी प्रोजेक्ट और सिंगिग की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने और शेखर कपूर के तलाक की वजह साफ की है।
पति की बेवफाई के कारण रिश्ता टूटा
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'उनके पति की बेवफाई के कारण उनका रिश्ता टूटा।'उन्होंने कहा कि 'शेखर और मेरा मिलना और फिर अलग होना, ये सब मेरे पिछले जन्म के कर्म थे। मैं जब 10-12 साल की थी, तब सोचती थी कि एक दिन मैं इमरान खान या शेखर कपूर से शादी करूंगी, तब मुझे तो शादी और प्यार का मतलब ही नहीं पता था।'
'मुझे तो शेखर कपूर से प्यार हुआ था'
'मैं जब उनसे मिली थी तो मैं कब उनकी दीवानी बन बैठी, मुझे समझ ही नहीं आया। 18-19 साल की उम्र में इंसान कहां सोच पाता है कि क्या सही है और क्या गलत है? उसे तो लगता है कि वो जो कर रहा है वो ही सही है और वो ही मेरी स्थिति थी।'
शेखर कपूर ने शादी के लिए रखी थी शर्त
शेखर कपूर ने मुझसे शादी करने से पहले कहा था कि 'वो नहीं चाहते कि उनकी वाइफ फिल्मों में काम करें, मैंने बिना सोचे-समझे उस वक्त 'हां' बोल दिया था और मैंने अपना वादा शिद्दत से निभाया भी, मैं शुरू से ही काफी महात्वाकांक्षी रही हूं लेकिन शेखर की मोहब्बत में, मैंने अपना सब कुछ छोड़ दिया।'
'मेरी मां की उम्र के थे शेखर कपूर'
'वो मेरी मां की उम्र के थे, फिल्म इंडस्ट्री से थे और मैं नॉन फिल्मी फैमिली से, जो कि काफी रूढ़िवादी है, इसलिए घर में काफी विद्रोह हुआ मेरी शादी का लेकिन मैंने फिर भी जिद करके शादी की थी।'
'शेखर ने नहीं निभाई वफादारी, मैं अकेले थी रिश्ते में'
'लेकिन शादी के बाद मुझे धीरे-धीरे लगने लगा कि इस शादी में तो मैं अकेले हूं, शेखर तो बिल्कुल हैं ही नहीं। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर रिश्ते किसी की बेवफाई से ही टूटते हैं मेरे साथ भी ऐसा ही हो रहा था, जब अपमान की हद हो गई तो मुझे लगा कि अब हमें अलग हो जाना चाहिए। मैं बीस साल होममेकर बन कर रही लेकिन मुझे उसका गिला नहीं क्योंकि मैंने वो टाइम अपनी बेटी को दिया।'
'शेखर कपूर बुरे पति लेकिन अच्छे पिता'
सुचित्रा ने कहा कि 'शेखर कपूर भले ही अच्छे पति नहीं थे लेकिन वो बहुत अच्छे पिता हैं और कावेरी के लिए हम दोनों हमेशा साथ हैं।'
'प्रीति नंबर वन अभिनेत्री, सुचित्रा एक होम मेकर'
मालूम हो कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया था। तब प्रीति ने एक इवेंट में कहा था कि 'वो इंडस्ट्री की नंबर वन अभिनेत्री हैं और सुचित्रा एक होम मेकर।'
'प्रीति जिंटा एग्जिट नहीं करतीं, नहीं करूंगी माफ'
जिसके बारे में पूछे जाने पर सुचित्रा ने कहा कि 'उनके लिए प्रीति जिंटा एग्जिट ही नहीं करती है, तो मैं इस बारे में क्या ही रिएक्शन दूं, मैं कभी भी उन्हें माफ नहीं कर सकती हूं। उनके कर्म माफी के लायक नहीं हैं।' मालूम हो कि सुचित्रा के हिसाब से शेखर के शादी के बाद भी कई महिलाओं से रिलेशन थे, जिसमें प्रीति जिंटा भी शामिल थीं।
आज भी सिंगल हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति
आपको बता दें कि शेखर कपूर से अलग होने के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपना पूरा फोकस अपनी बेटी पर कर दिया और दूसरी शादी नहीं की और ना ही उनका नाम किसी से जुड़ा, वो आज भी सिंगल हैं।
शेखर कपूर की दूसरी पत्नी थीं सुचित्रा
तो वहीं शेखर कपूर का अफेयर 'शबाना आजमी' से सात साल तक चला था लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई इसके बाद शेखर कपूर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से शादी की थी लेकिन दोनों का 1994 में तलाक हो गया था,वो अब इस दुनिया में भी नहीं है और इसके बाद उन्होंने सुचित्रा से साल 1999 में शादी की थी, जिनसे भी डाईवोर्स हो गया।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications