बिग बॉस होस्ट सलमान खान को यह एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, वीकेंड का वार में आएंगी नजर

मुंबई, 11 दिसंबर: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' इन दिनों अपना खासा कमाल नहीं दिखा पा रहा है। खबरों की मानें तो शो लगातार टीआरपी रेटिंग से गिरता जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस को अब सलमान खान कुछ एपिसोड के लिए होस्ट नहीं करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल अब सलमान की जगह शो को होस्ट करेंगी।

 टीआरपी में गिर रहा बिग बॉस 15

टीआरपी में गिर रहा बिग बॉस 15

हमेशा से सुर्खियों में रहने वाला 'बिग बॉस' का इस बार का 15वां सीजन भी अपने पूरे शबाब पर है। लड़ाई-झगड़ा, प्यार और दोस्ती से भरा यह सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन कुछ हफ्तों से सीजन की पॉपुलारिटी लगातार कम हो रही है, जिसके चलते टीआरपी गिर रही है। टीआरपी में लाने के लिए शो में कई नए कंटेस्टेंट की वाइलड कार्ड एंट्री भी हुई है, लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रही है। अब खबर आ रही है कि शहनाज गिल शो को होस्ट करतीं हुई नजर आने वाली हैं।

अब सलमान की जगह शहनाज

अब सलमान की जगह शहनाज

खबरों की मानें तो अब सलमान की जगह शहनाज लेने वाली हैं और घर के अंदर के सदस्यों को अब उनकी डांट सुनने को मिलेगी। 'बॉलिवुड लाइफ' में छपि रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने कुछ दिनों के लिए बिग बॉस से दूरी बना ली, जिसके चलते अब वो वीकेंड के वॉर एपिसोड शूट करने की परिस्थिति में नहीं हैं। रिपोर्ट की मानें तो एक्टर सलमान खान अपने 'दबंग' टूर की वजह से देश से बाहर जाने वालें हैं। इसलिए शो की शूटिंग नहीं कर करेंगे।

शो में कुछ हफ्ते नहीं दिखाई देंगे सलमान

शो में कुछ हफ्ते नहीं दिखाई देंगे सलमान

सलमान खान की शो के कुछ हफ्तों की गैर मौजदूगी के चलते बिग बॉस के मेकर्स ने शहनाज गिल से संपर्क साधा है, जिसके बाद अब सलमान की जगह वीकेंड के वॉर एपिसोड को शहनाज गिल होस्ट करती दिखाईं देगी। कुछ हफ्तों बाद फिर से सलमान खान शो में दिखाई देंगे, लेकिन फिलहाल कुछ हफ्ते होस्ट के तौर पर शहनाज गिल के होने वाले हैं।

वीकेंड का वार में शहनाज गिल

वीकेंड का वार में शहनाज गिल

रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल जिनको बिग बॉस 13 में काफी प्यार मिला था, अब वो वीकेंड का वार में एंट्री करेंगी। शो के नए होस्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शहनाज 2 हफ्ते तक बिग बॉस के घर में लगातार आएंगी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो शो के ऑन एयर होने के बाद ही पता लगेगा। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबर आईं थी कि 'बिग बॉस 15' में मेकर्स शहनाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री चाहते थे, लेकिन शहनाज ने मना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+