दाढ़ी पर शहनाज गिल ने किया ऐसा कमेंट कि हो गईं बुरी तरह ट्रोल, फैंस बोले- 'अपने दादा से शेव के लिए बोलो'

बिग बॉस फेमस शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। लेकिन कई बार वह ऐसा बयान देती हैं जिससे वह बुरी तरह ट्रोल होती हैं।

मुंबई, 4 सितंबर: बिग बॉस फेमस और खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहने वाली शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वैसे तो शहनाज अपने बेहतरीन लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने ऐसा बयान दे दिया जिसके कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

शहनाज गिल ने किया दाढ़ी पर ऐसा कमेंट

शहनाज गिल ने किया दाढ़ी पर ऐसा कमेंट

जैसा कि सभी जानते हैं कि 3 सितंबर को वर्ल्ड बियर्ड डे था। इस मौके पर शहनाज गिल ने ट्वीट कर ऐसा सवाल पूछ लिया कि, यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। यही वजह है कि इस वक्स ट्विटर पर वर्ल्ड बियर्ड डे ट्रेंड कर रहा है। अब अपने इसी सवाल के कारण एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

एक्ट्रेस का ट्वीट हो रहा वायरल

शहनाज ने पूछा, 'दाढ़ी के बारे में यह सब क्या प्रचार है अब इसका अपना दिन हो गया है! शेविंग से क्या प्रॉब्लम है?' बस इतना ही शहनाज गिल ने वर्ल्ड बियर्ड डे पर टिप्पणी की तो नेटिजेन्स को उनको ट्रोल करने का एक और मौका मिल गया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू किया।

बुरी तरह ट्रोल हुईं शहनाज गिल

बुरी तरह ट्रोल हुईं शहनाज गिल

शहनाज गिल के इस ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ शुरू हो गई। एक यूजर ने कहा कि, 'पंजाब में दाढ़ी का सम्मान किया जाता है और आप उसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हो'। किसी ने शहनाज को पंजाब से होने के बाद भी इस तरह की बात करने की बात कही, तो किसी का कहना था कि अपने दादा से शेव के लिए कह कर देखो फिर बताना।

सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शहनाज ने नहीं किया पोस्ट

सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शहनाज ने नहीं किया पोस्ट

आपको बता दें कि, 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर फैंस को इंतजार था कि एक्ट्रेस उनकी याद में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करेंगी। हालांकि शहनाज गिल ने किसी भी तरह का पोस्ट शेयर नहीं किया। उन्होंने आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के कुछ दिनों बाद पोस्ट शेयर किया था।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

वहीं शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म '100%' में भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+