Video: अब शहनाज गिल ने ऐसा क्या किया कि भावुक हुए फैंस, क्या सिद्धार्थ शुक्ला से है कनेक्शन?

शहनाज गिल का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल का गाना तारों के शहर में गाया है। हालांकि उनके इस गाने को फैंस सिद्धार्थ शुक्ला से कनेक्ट कर रहे हैं।

मुंबई, 27 अगस्त: पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली शहनाज गिल अक्सर फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ये तो सभी जानते हैं कि शहनाज गिल एक अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी गायकी का टैलेंट दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी मधुर आवाज में तारों के शहर में गाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस गाने को फैंस सिद्धार्थ शुक्ला से कनेक्ट कर रहे हैं।

शहनाज गिल ने गाया नया गाना

शहनाज गिल ने गाया नया गाना

बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल ने इस बार अपनी दर्द भरी आवाज में तारों के शहर में गाना गाया है। इस गाने के बोल को सुनकर फैंस शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को कनेक्ट करने लगे। तो वहीं एक्ट्रेस की इस मधुर आवाज की फैंस जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

फैंस को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद

फैंस को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद

वीडियो की बात करें तो इसमें शहनाज गिल हमेशा की तरह अपने सिंपल लिबाज में नजर आईं। एक्ट्रेस मिकी माउस वाली स्वेटशर्ट में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस रोमांटिक गाने को अपनी आवाज में गाते हुए एक्ट्रेस इसमें बिल्कुल ही डूब गई हैं। गाने को देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि आज भी एक्ट्रेस सिद्धार्थ शुक्ला को भुला नहीं पाई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

शहनाज गिल के इस गाने से सिद्धार्थ शुक्ला की याद में फैंस इमोशनल हो गए हैं। इसका मतलब साफ है कि फैंस आज भी सिद्धार्थ शुक्ला को भूल नहीं पाए हैं। कुछ ही घंटे पहले शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया जिसके कुछ देर बाद ही वीडियो में लाखों लाइक्स आ गए। आप भी सुनिए ये भावुक कर देने वाला गाना।

इस वजह से फैंस गाने को सिद्धार्थ शुक्ला से कर रहे कनेक्ट

इस वजह से फैंस गाने को सिद्धार्थ शुक्ला से कर रहे कनेक्ट

फैंस इस वजह से भी शहनाज गिल के इस गाने को सिद्धार्थ शुक्ला से कनेक्ट कर रहे हैं क्योंकि 2 सितंबर को उन्होंने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से शहनाज गिल के फैंस को उनकी चिंता सताई रहती है। हालांकि इस एक साल में एक्ट्रेस ने अपने काम पर फोकस कर खुद को बड़ी मुश्किल से संभाला है।

गाने पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

गाने पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो में फैंस एक्ट्रेस की मधुर आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हॉय मरजावा क्या आवाज है। तो एक यूजर ने उनको मल्टी टैलेंटेड कहा। कई लोग शहनाज के इस गाने को सुनकर सिद्धार्थ के साथ उनके प्यार भरे दिनों को याद कर रहे हैं और दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

वहीं शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाले हैं। जो कि साल 2022 के अंत तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। हालांकि बीच में खबर आई थी कि शहनाज गिल को फिल्म से बाहर कर दिया गया है लेकिन एक्ट्रेस ने इस खबर को अफवाह बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+