'मैं सबसे सस्ती..' Bigg Boss 13 में शहनाज गिल को मिली थी सबसे कम फीस, सालों बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

शहनाज ने हाल ही में खुलासा किया कि 'बिग बॉस 13' के लिए निर्माताओं से उन्हें सबसे कम फीस मिली थी।

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Least Payment in Bigg Boss 13: पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि, 'बिग बॉस 13' के लिए उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स के मुताबिक सबसे कम फीस मिली है।

'बिग बॉस 13' में मिली फीस को लेकर शहनाज का खुलासा
शहनाज गिल हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो पहुंची। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि, सलमान खान के शो बिग-बॉस 13 की वह सबसे सस्ती कंटेस्टेंट थीं। लेकिन शो से बाहर होने के बाद अब शहनाज हाई पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

शो में मिली सबसे कम फीस
शहनाज गिल ने सलमान खान के सामने शो में खुलासा किया। उन्होंने कपिल शर्मा से कहा, 'उसमें तो मुझे पेमेंट बहुत कम मिली थी। सबसे सस्ती मैं ही थी और अब सबसे महंगी बनकर निकली हूं'। खैर शहनाज गिल की इस बात को सुनकर सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस शो में शहनाज और सलमान ने जमकर मस्ती की।

Shehnaaz Gill

सिद्धार्थ शुक्ला संग थी अच्छी ट्वीनिंग
आपको बता दें कि, बिग-बॉस 13 में शहनाज गिल को काफी पसंद किया गया। शो के दौरान उनकी सबसे ज्यादा दोस्ती सिद्धार्थ शुक्ला से थी। इस जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रिएलिटी शो के लिए शहनाज को हर हफ्ते 4.5 लाख रुपये मिले थे जो कि बाकी कंटेस्टेंट की तुलना में काफी कम थे। खैर अब शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, जस्सी गिल, पलक तिवारी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

Recommended Video

    Siddharth Shukla के गम में Shehnaaz Gill छोड़ रही है मुम्बई , सामने आया सच | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+