चलती कार में छीन लिया गया शहनाज गिल का फोन, इन 2 लड़कों ने जमकर की मस्ती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शहनाज गिल के को-स्टार और अच्छे दोस्त सिद्धार्थ निगम के हाथ में शहनाज गिल का फोन है और वह फैन्स को इसकी जानकारी भी दे रहे हैं।

मुंबई, 22 जूनः एक्ट्रेस शहनाज गिल पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद से और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप को लेकर शहनाज काफी समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही थीं। शहनाज गिल की लोकप्रियता तो इन दिनों आसमान छू रही है। बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई। अब लोग उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में एक्टिंग कर बॉलीवुड में एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। बीते दिनों शहनाज इस फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी थीं। हाल ही में वह अपने को-स्टार्स सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। हालांकि इस दौरान शहनाज गिल मीडिया से अपना चेहरा छिपाती हुई दिखाई दीं। अब इन्हीं दोनों मुंडों ने शहनाज गिल के साथ खूब मस्ती की। तीनों का एकसाथ मस्ती करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

shehnaaz gill

दोस्तों ने शहनाज की हंसी को कहा फिल्टर वाली मुस्कुराहट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज गिल के को-स्टार और अच्छे दोस्त सिद्धार्थ निगम के हाथ में शहनाज गिल का फोन है और वह फैन्स को इसकी जानकारी भी दे रहे हैं। साथ ही वह शहनाज गिल की जबरदस्त टांग खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं और अपने क्यूट अंदाज से कैमरे की ओर देख रही हैं। वहीं उनके दूसरे को-स्टार राघव जुयाल भी शहनाज गिल के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वह शहनाज की हंसी को फिल्टर वाली हंसी बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि वह इतनी सुंदर फिल्टर की वजह से लग रही हैं।

जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं शहनाज
खबर है कि यह तीनों लोग सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा हैं और इनकी बॉन्डिंग ने अभी से लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि बीते साल ही शहनाज गिल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने न सिर्फ शहनाज गिल को तोड़ दिया था बल्कि उनकी जिंदगी ही थम सी गई थी। तीन-चार महीने तक शहनाज गिल मीडिया से दूर रहीं और इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ ही वक्त गुजारा। धीरे-धीरे शहनाज गिल जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं और फैन्स भी उनका हर कदम पर साथ दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+