Shehnaaz Gill on Cheating: रिश्ते में चीटिंग पर शहनाज गिल ने ऐसा क्या कह दिया कि हो गया बवाल!
Shehnaaz Gill: एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पॉडकास्ट में वह चीटिंग के बारे में कहती हैं कि अगर कोई चीट कर रहा हो, तो उसे करने देना चाहिए। इस बयान की वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इंटरव्यू में रिश्तों और बेवफाई को लेकर कही गई उनकी बातों पर यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। कई लोग उनके बयान को गलत ठहरा रहे हैं और इसे बेवफाई को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं।
दरअसल शहनाज ने मिर्टी पंजाबी के साथ एक पॉडकास्ट में मॉडर्न रिश्तों पर खुलकर बातचीत की थी। इसी दौरान उन्होंने रिलेशनशिप में धोखे और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मुद्दे पर अपनी राय रखी थी, जो अब वायरल क्लिप के जरिए फिर सामने आ गई है।

Shehnaaz Gill ने चीटिंग पर कहा था, 'करने दो, जो वो करता है'
पॉडकास्ट में शहनाज ने कहा था कि रिश्ते टूटने की एक वजह बाहर अफेयर होना भी है। इसी पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, 'आज कल रिश्ते इसलिए टूट रहे हैं, क्योंकि बाहर गर्लफ्रेंड होती है। अगर वो बाहर जाना चाहता है तो जाने दो, थोड़ी देर करने दो। कब तक करेगा? एक दिन उसे खुद एहसास होगा कि उसने गलत किया है।'
इसी पॉडकास्ट में उन्होंने आगे कहा था कि इंसान का स्वभाव ऐसा होता है कि चाहे वह कितना भी गलत करे, एक दिन उसे पछतावा जरूर होता है। उन्होंने चीटिंग के बारे में कहा था कि अगर कोई बाहर जाकर गर्लफ्रेंड रखना चाह रहा है, तो उसे कितना रोकोगे? जिसको जो करना है करने दो।
Shehnaaz Gill सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
शहनाज के इस नजरिए से बड़ी संख्या में यूजर्स सहमत नहीं दिखे। कुछ लोगों ने उन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह बेवफाई को भी सही ठहरा रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि बेवफाई को सामान्य और रोमांटिक बनाकर पेश कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यही वही शहनाज हैं जिन्होंने कहा था कि महिलाओं का धूम्रपान तलाक की वजह है, और आज बेवफाई को जायज बता रही हैं।' शहनाज गिल इससे पहलेभी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications