सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल का बुरा है हाल, एक्ट्रेस के पिता ने कहा- वह बिल्कुल ठीक नहीं है

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल का बुरा है हाल, एक्ट्रेस के पिता ने कहा- वह बिल्कुल ठीक नहीं हैं

मुंबई, 02 सितंबर: अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार (02 सितंबर) की सुबह निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल के मुताबिकसिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला 40 वर्ष के थे। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। फिल्म-टीवी इंडस्ट्री और सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को इस खबर से बड़ा शॉक लगा है। ऐसे में हर कोई सिद्धार्थ शुक्ला की कथित गर्लफ्रेंड और उनकी दोस्त शहनाज गिल के रिएक्शन जानना चाहता है। सिडनाज के फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि शहनाज गिल कैसी हैं। एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा है कि वह सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से बहुत दुखी हैं।

शहनाज गिल के पिता बोले- सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में जान हैरान हूं

शहनाज गिल के पिता बोले- सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में जान हैरान हूं

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 में मिले थे। दोनों की जोड़ी को फैंस सिडनाज कहती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से वह खुद बहुत हैरान हैं। उन्हे विश्वास नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब नहीं रहे।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद बुरा है शहनाज गिल का हाल

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद बुरा है शहनाज गिल का हाल

स्पॉटबॉय-ई से बात करते हुए शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा, "मैं अभी बात करने की स्थिति में नहीं हूं। जो कुछ भी हुआ उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने शहनाज से बात की, उन्होंने कहा, "मैंने उससे (शहनाज) बात की है। वह बिल्कुल ठीक नहीं है। मेरा बेटा शहबाज उसके साथ रहने के लिए मुंबई चला गया है और मैं बाद में जाऊंगा।"

सिद्धार्थ शुक्ला के मौत पर क्या बोले डॉक्टर

सिद्धार्थ शुक्ला के मौत पर क्या बोले डॉक्टर

कूपर अस्पताल के डीन डॉ शैलेश मोहिते ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''उन्हें (सिद्धार्थ शुक्ला) जब अस्पताल लाया गया तो वह मृत थे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा... इसमें कुछ समय लगेगा।'' अस्पताल के डॉ जितेन भावसार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जब सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया तो मेडिकल ऑफिसर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टूट गई Sidnaaz की जोड़ी

टूट गई Sidnaaz की जोड़ी

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद Sidnaaz की जोड़ी टूट गई है। सिद्धार्थ शुक्ला और सिडनाज की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज गिल शॉक में हैं। शहनाज गिल ने अपना आज का पूरा शूट कैंसिल कर दिया है। शहनाज और सिद्धार्थ बहुत ही क्लोज रिलेशन शेयर करते थे। ये बात शहनाज और सिद्धार्थ ने कई बार दुनिया वालों के सामने बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+