मोर के साथ डांस करती नजर आईं Shehnaaz Gill, सामने आया बेहद क्यूट वीडियो
मुंबई, 09 मई: एक्ट्रेस शहनाज गिल कभी भी छोटी-छोटी चीजों में खुशी खोजने का मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मोर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। शहनाज के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। शहनाज मोर की तरह पंख खोलकर डांस करने की कोशिश करती हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मोर के साथ डांस कर खुश हो गईं शहनाज गिल
इंस्टाग्राम पर farha_sidnaaz नाम की एक प्रोफाइल पर शहनाज गिल का मोर के साथ डांस करने का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'आज फिर किते चलिए... मोरनी बनके मोरनी बनके' गाना भी बज रहा है। इस वीडियो में शहनाज के चेहरे की मुस्कान साफ जाहिर कर रही है कि वह कितनी खुश हैं।

प्रोफाइल पर सिर्फ sidnaaz के वीडियो और फोटोज
इंस्टाग्राम पर बनी इस प्रोफाइल पर सिर्फ शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के वीडियो और फोटोज की शेयर किए गए हैं। शहनाज ने ईद के मौके पर अपने भाई के साथ भी कई वीडियो बनाए थे। पेज पर शहनाज के उनके भाई के साथ शूट किए गए वीडियो भी शेयर किए गए हैं। एक दिन पहले बिग बॉस के घर के अंदर का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक साथ नजर आ रहे हैं।

शहनाज को छोड़ने खुद आए थे सलमान खान
बता दें, बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने भोलेपन और अलग अंदाज को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। इससे पहले शहनाज गिल ईद की पार्टी में शामिल होने सलमान खान के घर गई थीं। ये पार्टी सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड और टेलीविजन के कई स्टार पहुंचे थे। खास बात ये रही कि शहनाज को सलमान खान खुद उनकी कार तक छोड़ने भी आए थे। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications