अपनी गाड़ी छोड़ किसी और की कार में बैठने वाली थीं शहनाज गिल, वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल अपनी कार को छोड़कर दूसरी गाड़ी में बैठने जा रही थी लेकिन फिर उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया।

Shehnaaz Gill: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अब बॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा दिया है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से शहनाज गिल ने बॉलीवुड में एंट्री की है। इस समय शहनाज गिल बॉलीवुड की हर पार्टीज और इवेंट्स अटेंड करती नजर आ रही हैं। हाल ही में शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। इस इवेंट में शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी साथ में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।
इस इवेंट से निकलते समय का शहनाज गिल का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शहनाज गिल का जमकर मजाक बना रहे हैं।
शहनाज गिल की अतरंगी हरकतें
सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वह गलती से अपनी ही कार नहीं पहचान पाती हैं और किसी दूसरे की गाड़ी में बैठने लगती हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल अक्सर ही कुछ न कुछ ऐसी अतरंगी हरकतें करती हैं कि वह ट्रोल हो जाती हैं। वहीं उनके फैंस उनकी इन हरकतों पर प्यार भी बरसाने लगते हैं।
किसी और की गाड़ी में बैठने लगती हैं शहनाज
शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इस बार भी शहनाज की कुछ ऐसी ही हरकतें कैमरे में कैद हो गई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल अपने फैंस के साथ खड़ी होकर पहले पोज देती हैं। इसके बाद वह अपनी कार की तरफ बढ़ने लगती हैं। शहनाज गिल जैसे ही अपनी कार की तरफ बढ़ती हैं, उनका ध्यान भीड़ पर चला जाता है और वह किसी और की कार के पास जाकर खड़ी हो जाती हैं।
शहनाज को हुआ अपनी गलती का एहसास
इसके बाद पैपराजी शहनाज को बताते हैं कि ये कार उनकी नहीं है। शहनाज को तुरंत अपनी गलती का एहसास होता है और वह चीख पड़ती हैं। इसके बाद शहनाज अपनी कार की तरफ मुड़ती हैं। शहनाज का ये वीडियो कई लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कई लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिया पोज
इसके अलावा शहनाज गिल का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी से कह रही हैं- अरे बारिश आ रही है। इसके बाद वह 'जोगीरा सारा रा रा' का प्रमोशन कर रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी पैपराजी को जमकर पोज देती हैं। दोनों कैमरे के सामने किसी बात पर जमकर हंसते भी दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications