Guru Randhawa के साथ रोमांटिक हुईं शहनाज गिल, एक दूसरे को बाहों में भरकर कही ये बात
Shehnaaz Gill Romantic Video: शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
Shehnaaz Gill Romantic Video: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल बिग बॉस में दिखाई देने के बाद से काफी फेमस हो गई हैं। पिछले कुछ समय तक वह दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में थीं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत के बाद शहनाज गिल काफी समय तक सोशल मीडिया से लेकर ग्लैमर इंडस्ट्री तक से काफी दूर चली गई थीं। हालांकि उन्होंने जबरदस्त तरीके से वापसी की और आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। शहनाज गिल कई सारे वीडियो एल्बम में नजर आ चुकी हैं और वह जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

दुबई से शहनाज गिल का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि इस समय शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनती तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल होते रहते हैं। फिलहला शहनाज गिल दुबई में फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने के लिए पहुंची हुई हैं। इसी बीच दुबई से उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल सिंगर गुरु रंधावा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

गुरु रंधावा और शहनाज गिल का कपल डांस
फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में दुबई पहुंचीं शहनाज गिल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। हालांकि, फैंस का ध्यान उनके लेटेस्ट वीडियो ने खींचा है। इस वीडियो शहनाज गिल पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ देर रात कपल डांस करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस साल दिवाली पार्टी के दौरान भी शहनाज गिल पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आई थीं। दोनों का दिवाली की पार्टी का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में दोनों एकसाथ मस्ती करते नजर आ रहे थे।
गुरु रंधावा ने शेयर किया पोस्ट
फिलहाल गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें शहनाज ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ ट्विनिंग करते हुए गुरु रंधावा ने भी ब्लैक टीशर्ट और ट्राउजर के साथ ग्रीन जैकेट कैरी किया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं पंजाबी सिंगर अपने गाने 'मून राइज' पर शहनाज को अपनी बाहों में लेकर कपल डांस कर रहे हैं। पहले तो शहनाज शर्माती हैं लेकिन फिर पलट कर गुरु रंधावा को मारने लगती हैं। रात के इस अंधेरे में खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ इनका ये कपल डांस बहुत ही शानदार नजर आ रहा है।

लोगों ने इस कपल को लेकर कही ये बातें
गुरु रंधावा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'पा गईयां शमन ने पर अपनी फेवरेट शहनाज गिल के साथ'। शहनाज गिल को टैग करते हुए उन्होंने पूछा है कि 'क्या हमें एक साथ वीडियो शूट करना चाहिए?' इस वीडियो के वायरल होने के बाद से शहनाज गिल और गुरु रंधावा के फैंस इन्हें एक साथ किसी म्यूजिक वीडियो में देखने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं। लोग दोनों के इस कपल डांस वाले वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज गिल
जानकारी के अनुसार शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शाहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शहनाज गिल के पास कई सारे ब्रॉन्ड के एड भी हैं। इसके अलावा शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में उनका साथ रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications