शहनाज गिल ने खाया ऐसा खाना, 6 महीने में कम हो गया 55 किलो वजन, जान लें सीक्रेट डाइट प्लान
Shehnaaz Gill: पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। इस शो के बाद से लोग उन्हें काफी ज्यादा जानने लगे हैं। इस शो के बाद वह दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में भी आ गई थीं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं शहनाज गिल
शहनाज गिल ने बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है। वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आ चुकी हैं। शहनाज गिल फेमस एक्ट्रेस होने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

शहनाज गिल ने बताया अपना सीक्रेट डाइट प्लान
शहनाज गिल अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार शहनाज गिल ने अपनी सीक्रेट डाइट के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने अपना फिटनेस रूटीन भी सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है।
6 महीने के अंदर कम किया 55 किलो वजन
आपको बता दें कि शहनाज गिल एक समय मटापे का शिकार होने लगी थीं लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद वह एकदम फिट हो गई हैं। कहा जा रहा है कि शहनाज गिल ने 6 महीने के अंदर करीब 55 किलो वजन कम कर लिया है।
शहनाज गिल का सुबह का रूटीन
शहनाज गिल अपनी सुबह की शुरुआत हल्दी पानी और चाय के साथ करती हैं। इसके बाद वह नाश्ते में हाई प्रोटीन युक्त फूड्स खाना पसंद करती हैं। शहनाज गिल को ब्रेकफास्ट में मूंग, पोहा और डोसा खान पसंद है।
फिटनेस के लिए योग जरूरी
शहनाज गिल नियमित रूप से हर रोज योग करती हैं। उनका मानना है कि योग करने से शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। शहनाज गिल ने खुद कहा है कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ साथ वह मानसिक रूप से हेल्दी बनने के लिए भी योग करती हैं।
शहनाज गिल का खास लंच
शहनाज गिल को पोषक तत्वों से भरपूर लंच करना पसंद है। उन्हें लंच में दाल, स्प्राउट्स, वेजिटेबल सलाद, टोफू और घी लगाकर गेहूं की रोटी खाना पसंद है। लंच के समय शहनाज की थाली में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर युक्त फूड आइटम्स होते हैं।
शाम के स्नैक्स में जरूरी है मखाना
वहीं शाम के समय शहनाज गिल स्नैक्स के रूप में घी में रोस्ट किए हुए मखाने खाना पसंद है। दरअसल मखाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होता है। मखाना डाइजेशन को बेहतर बनाता है, वजन को कम करने में मदद करता है और हार्ट को भी स्वस्थ रखता है।
शहनाज का रात का डिनर
वहीं रात को डिनर में शहनाज गिल को खिचड़ी, दही और लौकी का सूप पीना पसंद है। शहनाज का मानना है कि रात को हल्का खाना खाने से डाइजेशन सही रहता है, अच्छी नींद आती है और मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है।
वजन कम करने के लिए करें ये काम
-शहनाज गिल ने बताया कि वजन को कम करने के लिए मेंटल हेल्थ को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। शहनाज के अनुसार स्ट्रेस फ्री रहने से शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है। वजन कम करने के लिए अच्छी नींद भी जरूरी है। साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने के भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।
-शहनाज गिल ने कहा कि एक अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल आपकी जिंदगी को बदलकर रख देती है। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications