Shefali Jariwala की यह इच्छा पूरी नहीं कर पाए पति पराग, जानकर आपका भी दिल कट जाएगा

Shefali Jariwala Death Updates: कांटा लगा गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। फैंस और परिवार अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। पारस छाबड़ा के साथ इंटरव्यू में शेफाली ने कहा था कि कुछ मेडिकल कंडीशंस और आर्थिक वजहों से वह मां नहीं बन पाईं, लेकिन उनकी इच्छा है कि वह एक बच्चे को गोद लें। शेफाली की यह ख्वाहिश उनके निधन के साथ हमेशा के लिए अधूरी ही रह गई है। अब पति पराग उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाएंगे।

Shefali Jariwala गोद लेना चाहती थीं बच्चा

शेफाली ने पराग त्यागी से साल 2014 में शादी की थी, लेकिन दोनों का कोई बच्चा नहीं है। उनकी पहली शादी 5 साल ही चल पाई और उसमें भी उनकी अपनी कोई संतान नहीं है। एक पॉडकास्ट में शेफाली ने कहा था कि वह अपने परिवार के काफी करीब हैं और उनकी इच्छा रही थी कि उनका अपना परिवार भी बढ़े और वह बच्चों की परवरिश करें। हालांकि, हर साल नवरात्रि के मौके पर शेफाली और पराग कन्या भोजन कराते थे और वह अपने भतीजे-भतीजियों से काफी क्लोज थीं।

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Death: कैसे हुई मौत, अभी खुलासा नहीं

कूपर अस्पताल में शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम हो रहा है और मोबाइल फोरेंसिक टीम भी उनके घर पहुंची है। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से ही उनकी मौत हुई है। दुख की इस घड़ी में सोशल मीडिया पर कई टीवी सेलिब्रिटी ने पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बताया जा रहा है कि अंधेरी में उनके फ्लैट पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का आना शुरू हो गया है। एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार शनिवार की शाम को किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला की मौत से पहले कहां थे पति पराग त्यागी? 7 घंटे पहले क्या कर रहे थे? सामने आया ऐसा सच

शेफाली जरीवाला को थी गंभीर बीमारी

शेफाली जरीवाला को बचपन में मिर्गी के दौरे पड़ते थे जिसका 15 सालों तक इलाज चला था। इसके अलावा, परिवार ने दिल की बीमारी होने की पुष्टि भी की है। पहली शादी टूटने के बाद शेफाली काफी समय तक डिप्रेशन और मानसिक तनाव में रही थीं। हालांकि, वह अपनी फिटनेस के लिए काफी जागरूक थीं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जिम और फिटनेस ट्रेनिंग की वीडियो डालती थीं।

यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई? क्या रात को आया था कार्डियक अरेस्ट? पढ़ें मुंबई पुलिस ने बयान में क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+