शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई? क्या रात को आया था कार्डियक अरेस्ट? पढ़ें मुंबई पुलिस ने बयान में क्या कहा
Shefali Jariwala Death Cause: 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान और दुखी कर दिया है। शेफाली जरीवाला की मौत के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 42 साल की शेफाली जरीवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई, लेकिन अब मुंबई पुलिस ने कहा है कि मौत का सही कारण अभी तक साफ नहीं है।
मुंबई पुलिस ने कहा कि शेफाली जरीवाला रात (27 जून) को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ के मुताबिक शेफाली जरीवाला को जब लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

शेफाली जरीवाला की मौत की पुलिस को रात 1 बजे मिली जानकारी
मुंबई पुलिस के मुताबिक शेफाली का शव उनके अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में मिला, जिसके बाद उसे तुरंत कूपर अस्पताल भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात 1 बजे शेफाली जरीवाला की मौत की सूचना मिली थी।
मुंबई पुलिस ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ''उसका (शेफाली) शव अंधेरी इलाके में उसके आवास पर पाया गया। मुंबई पुलिस को इसकी सूचना रात 1 बजे मिली। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।''
फिलहाल पुलिस यह नहीं कह रही है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मुंबई पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
शेफाली जरीवाला की मौत को क्या संदिग्ध मान रही है मुंबई पुलिस?
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक मुंबई पुलिस शेफाली की मौत को संदिग्ध मान रही है। कथित तौर पर मुंबई पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और वर्तमान में उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए घर के रसोइए (कुक) और घरेलू सहायक (हाउस हेल्प) से पूछताछ कर रही है।
शेफाली जरीवाला के घर पर एक फोरेंसिक टीम भी तैनात की गई, जहां उन्होंने परिसर की गहन तलाशी ली। हालांकि उनकी मौत के कारण या प्रकृति के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस और फोरेंसिक अधिकारियों की मौजूदगी से पता चलता है कि अधिकारी मामले को संदिग्ध मान रहे हैं।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी शेफाली जरीवाला मौत
शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने मुंबई के बेलव्यू अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि जब उन्हें लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Who was Shefali Jariwala: कौन थीं शेफाली जरीवाला?
🔴 शेफाली जरीवाला एक एक्ट्रेस और मॉडल थीं, जिन्हें सिर्फ 20 साल की उम्र में 'कांटा लगा' गाने में काम करने के लिए जाना जाता था। तब से उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम किया है।
🔴 शेफाली जरीवाला 2000 के शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा में अपने शानदार डांस मूव्स से घर-घर में मशहूर हो गईं, जिसके चलते उन्हें "कांटा लगा गर्ल" का नाम दिया गया। इस गाने में उनके बोल्ड अंदाज ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में भी नजर आईं।
🔴 शेफाली ने बाद में रियलिटी शोज का रुख किया और अपने पति पराग त्यागी के साथ 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' में भाग लिया। वह बिग बॉस 13 में भी कंटेस्टेंट रही थीं। बिग बॉस के घर में उनके एंट्री की चर्चा खास तौर पर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके रिलेशनशिप के कारण हुई थी। लेकिन शेफाली ने कहा कि वे शो के अंदर और बाहर हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते थे।
🔴 शेफाली की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। उन्होंने साल 2004 में हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन 2009 में तलाक हो गया। फिर 2015 में उन्होंने पराग त्यागी से शादी की थी। शेफाली का कोई बच्चा नहीं था।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications