शेफाली जरीवाला की मौत से पहले कहां थे पति पराग त्यागी? 7 घंटे पहले क्या कर रहे थे? सामने आया ऐसा सच

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi: पॉपुलर म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हुई है।

कार्डियक अरेस्ट से शेफाली जरीवाला की मौत
शेफाली जरीवाला के जाने से उनके पति पराग त्यागी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के एक निजी अस्पताल में शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की थी कि उनकी सांसे पहले ही थम चुकी थीं।

Parag Tyagi

शेफाली के आखिरी वक्त में क्या कर रहे थे पराग?

-अस्पताल में शेफाली जरीवाला के साथ पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मौजूद थे। पत्नी शेफाली के निधन की खबर सामने आने के कुछ ही घंटे पहले, पराग त्यागी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक जिम मिरर सेल्फी पोस्ट की थी। तस्वीर में वह अपने मस्क्युलर लुक को फ्लॉन्ट करते नजर आए थे।

-ये पोस्ट लगभग 7 घंटे पुराना बताया जा रहा है लेकिन उसी दिन बाद में वह अस्पताल के बाहर बेहद टूटे हुए नजर आए, जब वह अपनी पत्नी के मृत शरीर को लेकर पहुंचे थे। हालांकि शेफाली जरीवाला की मौत के वक्त वह क्या कर रही थीं और उनके साथ कौन था, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

बेटी शेफाली की मौत से मां का रो रोकर हुआ बुरा हाल

अस्पताल में लाने के बाद शेफाली जरीवाला का शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिनमें शेफाली की मां को रोते-बिलखते देखा जा सकता है। वह अपनी बेटी के अंतिम दर्शन के लिए घर से निकलती नजर आ रही हैं। बेटी की मौत ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है।

शेफाली के घर पहुंची मुंबई पुलिस

-वहीं मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी शेफाली जरीवाला के घर पहुंच चुकी है और बारीकी से इस मामले की जांच की जा रही है। शेफाली की मौत ने सभी को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे युवा और फिट दिखने वाले लोग अचानक जिंदगी से हार जाते हैं।

-इससे पहले भी गत 12 जून 2025 को बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी भी इसी तरह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जब उन्होंने पोलो खेलते समय गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी।

वायरल हो रहा है शेफाली का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और महज तीन दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की झलकियां शेयर की थीं। एक वीडियो में वह तैयार होते हुए नजर आई थीं, जहां उनके मेकअप आर्टिस्ट उन्हें तैयार कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने गत 2 सितंबर, 2024 को सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि पर एक इमोशनल पोस्ट किया था जिसमें 'बिग बॉस 13' की एक तस्वीर शेयर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+