Shefali Jariwala: 'शेफाली तो ऐश्वर्या से ज्यादा खूबसूरत थी', जानिए 'कांटा लगा गर्ल' के लिए किसने कही ये बात?
Shefali Jariwala: दो दशक पहले 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से रातों-रात मशहूर हुईं 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला की अचानक कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने वाली और फिट दिखने वाली सेलिब्रिटी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई सदमे में हैं। शेफाली जरीवाला की मौत का निश्चित कारण अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
सोशल मीडिया पर उनको लेकर लगातार बातें हो रही हैं। काफी लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि चंचल, शोख और सुंदर सी शेफाली अब हमारे बीच नहीं हैं।

'Shefali Jariwala तो ऐश्वर्या से ज्यादा खूबसूरत थी'
फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना कर रहे हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने शेफाली को पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा सुंदर बता दिए हैं। farzana_family नाम के सोशल अकाउंट की ओर से Oneindiahindi के यट्यूब के अकाउंट पर कमेंट किया गया है कि 'Shefali तो Aishwarya se bhi jyada sunder thi'.
'भगवान शेफाली जी की आत्मा को शांति देना' (Shefali Jariwala)
तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'भगवान शेफाली जी की आत्मा को शांति देना मोक्षप्रदान करना ' तो वहीं किसी ने लिखा कि 'खूबसूरती से बूढ़ा होना एक वरदान है। ये सभी कॉस्मेटिक सर्जरी और दवाइयां स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं हैं। दुखद बात यह है कि ज़्यादातर सेलिब्रिटी इसे नहीं समझते। सुंदरता सिर्फ वही है जो आप खुद के बारे में महसूस करते हैं, दूसरों के बारे में नहीं!'
Shefali Jariwala यंग दिखने के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लेती थीं
आपको बता दें कि इस तरह का कमेंट यूजर्स इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 'शेफाली यंग दिखने के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लेती थीं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक शेफाली जरीवाला के डॉक्टर ने बताया कि वह पिछले आठ सालों से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट करा रही थीं।'
एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट वाली दवाओं में ग्लूटाथियोन
पुलिस को उनके घर से एंटी-एजिंग वाइल, विटामिन सप्लीमेंट और गैस से राहत देने वाली गोलियां मिली हैं अध्ययनों में पाया गया है कि एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट वाली दवाओं में ग्लूटाथियोन पाया जाता है, जिसे विशेषज्ञ सेहत के लिए ज्यादा सही मानते हैं,इसका ज्यादा प्रयोग लोगों के लिए परेशानी का कारण हो सकता है।

पुलिस ने की आठ लोगों से पूछताछ (Shefali Jariwala)
लेकिन ये किसी की मौत की वजह बन सकता है, ये अभी तक साबित नहीं हुआ है। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक परिवार के सदस्यों, डॉक्टरों और घरेलू सहायकों सहित आठ लोगों से पूछताछ की है। एक अधिकारी ने कहा है कि पुलिस को किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है।

कार्डियक अरेस्ट से हुई शेफाली की मौत (Shefali Jariwala)
आपको बता दें कि 27 जून को अपने घर पर एक पूजा के लिए व्रत रखा था। रात 10-11 बजे के आस-पास उनकी तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश हो गईं, जिसके बाद उनके पति और अन्य तीन लोग उन्हें बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है,फिलहाल जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications