Shefali Jariwala Net Worth: 'कांटा लगा' से लेकर आखिरी इंस्टा पोस्ट तक, शेफाली अपने पीछे छोड़ गईं बेशुमार दौलत

Shefali Jariwala Net Worth: 'कांटा लगा' से पॉप कल्चर की पहचान बन चुकीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। शुक्रवार देर रात 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। फैंस और इंडस्ट्री अब सिर्फ उनकी यादों, इंस्टाग्राम पोस्ट्स और रियलिटी शो के लम्हों से जुड़ पा रहे हैं। लेकिन कैमरे के पीछे शेफाली की जिंदगी में जितना स्टाइल था, उतना ही संघर्ष भी था।

शेफाली की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। 2014 में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की डिनर पार्टी में हुई थी, और करीब चार साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली।

shefali-jariwala- net-worth

शेफाली जरीवाला का पहला पति कौन था?
इससे पहले वह हरमीत सिंह (Meet Bros) से शादी कर चुकी थीं, जो 2009 में तलाक पर खत्म हुई। 'बिग बॉस 13' में खुलासा हुआ कि वह दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को भी डेट कर चुकी थीं, हालांकि बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे।{video2}

लाइफस्टाइल: सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग फेस
शेफाली इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ एक डिजिटल फैशन आइकन बन चुकी थीं। उनकी तस्वीरें, रील्स और स्टाइल स्टेटमेंट अकसर वायरल होते थे। उनकी आखिरी पोस्ट 'Bling it on baby!' अब फैंस के लिए बेहद इमोशनल बन गई है।{video1}

वह हेल्थ और फिटनेस को लेकर भी जागरूक थीं। उन्होंने कई इंटरव्यूज़ में बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र से एपिलेप्सी (मिर्गी) की शिकायत थी। स्ट्रेस और एंग्जायटी (Anxiety) इसे ट्रिगर करते थे, लेकिन योग, नियमित व्यायाम और मानसिक मजबूती से वह इसे कंट्रोल में रखने में कामयाब रहीं।

शेफाली जरीवाला नेटवर्थ: ब्रांड डील्स, सोशल मीडिया और इवेंट्स से होती थी कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला की कुल संपत्ति करीब ₹7.5 करोड़ (1 मिलियन डॉलर) थी। वह सोशल मीडिया प्रमोशन्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट अपीयरेंस से सालाना ₹2.6 से ₹3.3 करोड़ तक कमाती थीं। उनकी Nach Baliye, Bigg Boss और म्यूजिक वीडियो से मिली फेम ने उन्हें लंबे समय तक इंडस्ट्री में बनाए रखा, और बाद में वह सोशल मीडिया से नई ऊंचाइयों पर पहुंचीं।

फिट दिख रही थीं, फिर अचानक मौत कैसे हुई?
शेफाली तीन दिन पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। अचानक आया कार्डियक अरेस्ट सबके लिए चौंकाने वाला था। एक फैन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, 'वो तो तीन दिन पहले तक बिल्कुल फिट लग रही थीं। जिंदगी वाकई अब भरोसे के लायक नहीं रही।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+