'मैं तुम्हें खोज लूंगा, तुम जहां', शेफाली की मौत के 9 दिन बाद पति पराग ने लिखी इमोशनल पोस्ट, निकल जाएंगे आंसू
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला का बीती 27 जून को निधन हो गया था। शेफाली 2002 में आए गाने 'कांटा लगा' से फेमस हुईं थी। उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से भी पहचाना जाता है। शेफाली की मौत का कारण ब्लड प्रेशर लो होना बताया गया। क्योंकि उन्होंने खाली पेट कुछ दवाइयां खाईं थी।
इसी के चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी मौत के बाद फैस, दोस्त और परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। उनके पति और जिम ट्रेनर पराग त्यागी अभी भी इससे उभर नहीं पा रहे हैं। मौत के 9 दिन बाद शेफाली के पति पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शेफाली और उनकी फोटोज की रील है। जिसके साथ पराग ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।

शेफाली के पति पराग त्यागी ने पोस्ट में लिखा, 'परी, जब तुम पैदा होगी मैं तुम्हें हर बार खोज लूंगा। मैं तुम्हें जीवन भर प्यार करता रहूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं। मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।' बता दें, 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला ने साल 2014 में पराग त्यागी संग शादी की थी। 23 जून की रात शेफाली घर में बेहोश हो गई थीं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। खबरें आईं थीं कि शेफाली एंटी-एजिंग और गोरा होने के लिए दवाइयां खाती थीं।
शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शेफाली जरीवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई है लेकिन आपको बता दें कि इसे लेकर अभी तक कुछ पक्का नहीं है। पुलिस फिलहाल इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शेफाली के परिवार वाले उनकी मौत से परेशान हैं और अब सबकी नजर विसरा रिपोर्ट पर टिकी हुई है। विसरा रिपोर्ट एक खास तरह की फोरेंसिक जांच होती है, जो मौत की असली वजह पता करने में मदद करती है। जब किसी की मौत संदिग्ध लगती है या पोस्टमॉर्टम से साफ नहीं हो पाता कि मौत किस कारण हुई है तो शरीर के अंदरूनी अंगों (जैसे लीवर, पेट, गुर्दे) के सैंपल लिए जाते हैं। इन्हें विसरा कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications