'मैं खोलूंगा शेफाली जरीवाला की मौत का राज', पति पराग त्यागी बताएंगे क्या हुआ था 'उस रात'? पूरी हुई ऐसी इच्छा
Shefali Jariwala: बॉलीवुड एक्टर पराग त्यागी ने गत 12 अगस्त 2025 को अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी, लेकिन इस बार उनके साथ उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला मौजूद नहीं थीं।
पराग त्यागी-शेफाली जरीवाला की शादी की सालगिराह
शादी के 11 साल पूरे होने से पहले ही 27 जून 2025 को, पराग त्यागी अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला को हमेशा के लिए खो चुके थे। इस खास दिन पर उन्होंने शेफाली की एक अधूरी ख्वाहिश पूरी करके उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है।

शेफाली जरीवाला की इच्छा को किया पूरा
पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और कहा है- 27 जून को जो हुआ, उसके बारे में आप सभी जानते हैं। परी (शेफाली) हमेशा चाहती थीं कि लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए एक फाउंडेशन शुरू किया जाए। ये उनका सपना था, जिसे मैं पूरा करना चाहता था।
'शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन' की हुई शुरुआत
-पराग त्यागी ने आगे बताया कि गत 12 अगस्त 2025 यानी उनकी शादी की सालगिरह पर, उन्होंने 'शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन फॉर गर्ल्स एजुकेशन एंड विमन एम्पावरमेंट' को आधिकारिक रूप से रजिस्टर करा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूब पर सिम्बा...शेफाली पराग त्यागी नाम से एक चैनल भी लॉन्च किया है, जहां वह अपना पहला पॉडकास्ट लेकर आएंगे।
-पराग त्यागी ने कहा- इस पॉडकास्ट में मैं उन सवालों के जवाब दूंगा, जिन पर लोग अटकलें लगा रहे थे। शेफाली की मौत के दिन क्या हुआ था, ये मैं खुद आप सभी को बताऊंगा। उन्होंने आगे कहा- पॉडकास्ट से जो भी पैसा आएगा वो पूरी तरह फाउंडेशन को दे दिया जाएगा। जैसे आपने हमें हमेशा प्यार दिया है, वैसे ही इस पहल को भी अपनाइए।
एनिवर्सरी पर पराग त्यागी का इमोशनल पोस्ट
-अपनी 11वीं शादी की सालगिरह पर पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने शेफाली जरीवाला के साथ बिताए खूबसूरत पलों का एक वीडियो मोंटाज डाला था जिसमें उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो क्लिप शामिल थीं।
-पराग त्यागी ने लिखा था- मेरी जान, मेरी परी, जब मैंने तुम्हें 15 साल पहले पहली बार देखा था, तभी जान गया था कि तुम खास हो। 11 साल पहले, उसी तारीख को तुमने मुझसे शादी करने का फैसला लिया।
-पराग त्यागी ने लिखा था- मेरे जीवन में आने और मुझे बिना शर्त प्यार देने के लिए तुम्हारा जितना धन्यवाद करूं, कम है। तुमने मेरी जिंदगी को रंगों और खुशियों से भर दिया, मुझे बेफिक्र होकर जीना सिखाया। अब बस तुम्हारी उन सभी मस्तीभरी, अद्भुत यादों को हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा।












Click it and Unblock the Notifications