पराग त्यागी को सता रही दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला की याद, इमोशनल वीडियो किया शेयर, जिसे देख पिघल जाएगा दिल
Parag Tyagi: कांटा लगा गाना फेम शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को निधन हो गया था। शेफाली 2002 में आए गाने 'कांटा लगा' से फेमस हुईं थीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और रियलिटी शोज में किए। खबरे हैं कि उन्होंने खाली पेट ग्लूटाथियोन इंजेक्शन लिया था। शेफाली को अचानक से कंपकंपी छूटने लगी। इसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शेफाली के निधन से उनके पति पराग त्यागी और बाकी पूरा परिवार टूट चुका है। पराग पत्नी शेफाली की याद में कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। ऐसे में अब शेफाली के निधन के ठीक 13 दिन बाद एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो असहाय नजर आ रहे हैं और अपनी दिवंगत पत्नी को याद कर रहे हैं।

पराग त्यागी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें उनके हाथ पर शेफाली जरीवाला का हाथ रखा हुआ है। वीडियो में आगे पराग, शेफाली और उनके जान से भी प्यारे डॉग सिंबा का हाथ है। ये पूरे एक खुशहाल परिवार की तरह दिख रहा है। वीडियो में पराग ने 'तेरे हाथ में मेरा हाथ हो' गाना लगाया है। इस पोस्ट के साथ पराग ने कैप्शन में लिखा, 'एक साथ हमेशा के लिए।' फैंस पराग को इस दर्द से उबरने के लिए हिम्मत देते हुए दिखाई दिए। पराग और शेफाली ने साल 2014 में शादी की थी और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।
कुछ दिनों पहले भी पराग ने एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'परी, जब तुम पैदा होगी मैं तुम्हें हर बार खोज लूंगा। मैं तुम्हें जीवन भर प्यार करता रहूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं। मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।' बता दें, 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला ने साल 2014 में पराग त्यागी संग शादी की थी। 23 जून की रात शेफाली घर में बेहोश हो गई थीं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। खबरें आईं थीं कि शेफाली एंटी-एजिंग और गोरा होने के लिए दवाइयां खाती थीं।












Click it and Unblock the Notifications