शेफाली जरीवाला के पिता ने दामाद पराग त्यागी के साथ की ऐसी हरकत, मिनटों में वायरल हुई Reel

Shefali Jariwala and Parag Tyagi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की मौत को 2 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन उनके पति पराग त्यागी अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं।

पराग त्यागी पूरी कर रहे हैं शेफाली की इच्छाएं
पराग त्यागी दिवंगत पत्नी शेफाली के परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। आपको बता दें कि अगस्त 2025 में पराग त्यागी ने न केवल अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की अधूरी ख्वाहिशें पूरी कीं, बल्कि सास का जन्मदिन और अपनी शादी की एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी।

Shefali Jariwala

पराग त्यागी ने मनाया ससुर का जन्मदिन

पराग त्यागी और दिवंगत शेफाली जरीवाला की शादी की सालगिरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके बाद पराग गणपति बप्पा को भी घर में लेकर आए थे। अब हाल ही में पराग त्यागी ने अपने ससुर का जन्मदिन भी मनाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऐसी रील

-सिर्फ इतान ही नहीं दामाद पराग त्यागी ने ससुर के जन्मदिन के मौके पर एक दिल छू लेने वाला इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है जिसमें वह शेफाली के पिता के कंधे पर हाथ रखकर बैठे हैं।

-रील में पराग त्यागी के सीने पर बना शेफाली जरीवाला का टैटू साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद शेफाली के पिता दामाद पराग के सीने पर अपनी बेटी की फोटो वाली जगह किस करते दिख रहे हैं। इस इमोशनल रील में शेफाली की मां भी नजर आ रही हैं जो इस खास बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी थीं।

कैप्शन में पराग त्यागी का इमोशनल मैसेज

-इस पोस्ट के कैप्शन में पराग त्यागी ने लिखा है-शेफू की तरफ से हैप्पी बर्थडे डैड। मैं हमेशा आपके साथ हूं डैड। आपको ढेर सारा प्यार। आपकी शैफू। फैंस और फॉलोअर्स ने इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शेफाली हमेशा आपके साथ है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पति ऐसा हो तो सच में शेफाली बहुत लकी थीं।

-आपको बता दें कि गत 11 अगस्त 2025 को पराग त्यागी ने अपनी सास का भी इसी तरह भावपूर्ण अंदाज में बर्थडे मनाया था। उन्होंने शेफाली की ओर से अपनी सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं।

शेफाली जरीवाला का निधन

-शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून, 2025 को हुआ था। कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक चले जाने से पति पराग त्यागी काफी टूट गए हैं। साथ ही शेफाली के माता-पिता भी गहरे शोक में डूबे हुए हैं।

-आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी को कोई बच्चा नहीं है। ऐसे में शेफाली की एक ख्वाहिश थी कि वह एक बेटी को गोद लें, लेकिन उनका ये सपना अधूरा ही रह गया।

-हालांकि पराग त्यागी ने इस ख्वाहिश को पूरा करने का रास्ता चुना है। उन्होंने शेफाली के नाम से एक फाउंडेशन की शुरुआत की है जो खास तौर पर बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा। इस कदम के जरिए पराग ने अपनी पत्नी की याद को हमेशा जिन्दा रखने का वचन लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+