Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

10 महीने पहले ही पता चल गया था कि होगी शेफाली जरीवाला की मौत? पारस के वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

Shefali Jariwala Death: फेमस एक्ट्रेस और 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को शॉक्ड कर दिया है। इस समय इंडस्ट्री में शोक की लहर दोड़ गई है। 42 साल की शेफाली ने गत 27 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

शेफाली जरीवाला के असमय मौत से लोग हुए शॉक्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली जरीवाला की मौत हुई है। इस दर्दनाक घटना पर यकीन करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि शेफाली की इस असमय मौत की झलक उनके एक पुराने इंटरव्यू में पहले ही नजर आ चुकी थी।

Shefali Jariwala Death

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हुआ था चौंकाने वाला खुलासा

-दरअसल, करीब 10 महीने पहले शेफाली अपने करीबी दोस्त और एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। इस दौरान दोनों ने खुलकर जीवन के निजी पहलुओं पर बातचीत की थी। इसी बातचीत में शेफाली ने ये बताया था कि उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं और वह बच्चा भी पैदा नहीं कर पाईं।

-इसी सिलसिले में शो के होस्ट पारस छाबड़ा ने शेफाली से पूछा था कि क्या उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कभी किसी ज्योतिष से अपनी कुंडली नहीं दिखवाई। इस पर शेफाली ने जवाब दिया था कि उनकी राशि धनु (Sagittarius) है और इस राशि के लोग बहुत खुश रहने वाले इंसान होते हैं।

-इसके बाद शेफाली ने बताया था कि उनकी कुंडली कभी बनी ही नहीं, क्योंकि उनके पिता का मानना था कि बच्चा जब जन्म लेता है, तो वह अपनी किस्मत खुद लेकर आता है। इसलिए भविष्य जानकर कभी कुछ नहीं बदलता।

कुंडली देखकर पारस छाबड़ा ने जताया था खतरा

-पॉडकास्ट के दौरान पारस छाबड़ा ने खुद शेफाली की राशि और कुंडली के आधार पर कुछ ज्योतिषीय संकेत बताए थे। उन्होंने बताया था कि शेफाली की कुंडली में आठवें भाव में चंद्र, केतु और बुध एक साथ बैठे हुए हैं, जो एक खतरनाक योग बनाते हैं।

-पारस छाबड़ा ने स्पष्ट किया था कि चंद्रमा और केतु का मेल मानसिक और आध्यात्मिक रूप से इंसान के हेल्थ पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है। चंद्र मन का प्रतीक है, जबकि केतु सिरहीन धड़ के समान है। इन दोनों का साथ आना अक्सर अचानक हादसों, मानसिक समस्याओं, रहस्यमय घटनाओं और अकाल मृत्यु का संकेत माना जाता है।

इसे भी पढ़ेंः Shefali Jariwala की मौत की रात ये मशहूर Anchor Swetcha भी मर गई, जानिए कौन थी? कैसे गई जान? चौंकाने वाली वजह

न्यूरोलॉजिकल समस्या का भी था संकेत

पारस छाबड़ा ने आगे बताया था कि चंद्रमा और बुध का भी आपसी तालमेल अच्छा नहीं होता है। जब ये दोनों ग्रह साथ आते हैं, तो व्यक्ति को अत्यधिक तनाव, चिंता और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शेफाली की मिर्गी जैसी स्वास्थ्य समस्या को उन्होंने इसी ग्रह-स्थिति से जोड़ा था।

शेफाली के अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा परिवार

-आज यानी 28 जून 2025 को शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। इस दुखद मौके पर उनके पति पराग त्यागी, परिवार के सदस्य और नजदीकी दोस्त मौजूद थे। सभी की आंखों में आंसू और चेहरों पर गम पसरा हुआ था।

-इन सबके बीच पारस छाबड़ा का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शेफाली के फैंस हैरान हैं कि ज्योतिष के जरिए ऐसा कुछ पहले ही इशारा किया गया था। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः Shefali Jariwala, संजय कपूर और मधुबाला तक, ये 13 हस्तियां 'खामोश'! सभी की मौत की एक ही वजह?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+