Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shefali Jariwala जिंदा होती, अगर बाबा Ramdev से मिलती! 100 साल तक जवान रहने की बताई 'डोज'

Baba Ramdev on Shefali Jariwala Death: 'कांटा लगा' गर्ल और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बीती 27 जून 2025 की देर रात करीब 1 बजे मुंबई स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद 42 वर्षीय शेफाली का निधन हो गया।तीन दिन बीत जाने के बाद भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन मुंबई पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे प्राकृतिक मौत माना है।

इस बीच, योग गुरु बाबा रामदेव ने शेफाली की मौत के बाद एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स और लाइफस्टाइल पर छिड़ी बहस में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि सही खान-पान और लाइफ स्टाइल से न सिर्फ 100 साल तक जवान रहा जा सकता है, बल्कि 150-200 साल तक जिया जा सकता है। आइए जानते हैं, रामदेव ने क्या कहा और शेफाली की मौत से जुड़ी क्या नई बातें सामने आई हैं...

Baba Ramdev on Shefali Jariwala Death

शेफाली की मौत और एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स का कनेक्शन ?

शेफाली जरीवाला की मौत की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस को उनके घर से एंटी-एजिंग दवाएं, स्किन ग्लो टैबलेट्स और विटामिन सप्लीमेंट्स मिले हैं। उनकी दोस्त पूजा घई ने बताया कि शेफाली ने मरने से कुछ घंटे पहले विटामिन सी और ग्लूटाथियोन का इंजेक्शन लिया था। परिवार के मुताबिक, ये दवाएं वह बिना डॉक्टर की सलाह के कई सालों से ले रही थीं।

Baba Ramdev Fitness Mantra For 100 Years: रामदेव का '100 साल जवान रहने' का मंत्र क्या?

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा रामदेव ने शेफाली की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि इंसान का शरीर 150-200 साल तक जीने के लिए बना है, लेकिन गलत लाइफ स्टाइल और खान-पान इसे कम कर देता है। उन्होंने कहा, 'आज लोग 100 साल में खाने वाला भोजन 25 साल में खा लेते हैं। अगर खान-पान और लाइफ स्टाइल पर ध्यान दिया जाए तो 100 साल तक बुढ़ापा रोका जा सकता है।'

रामदेव ने हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर का उदाहरण देते हुए कहा, 'शेफाली का हार्डवेयर (शारीरिक बनावट) ठीक था, लेकिन सॉफ्टवेयर (लाइफस्टाइल) खराब था। शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया में दखल देना सही नहीं है। इससे हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।' उन्होंने सौंदर्य बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाहरी सुंदरता से ज्यादा अंदरूनी ताकत और संतुलन जरूरी है।

रामदेव ने अपनी फिटनेस का हवाला देते हुए कहा, 'मैं 60 साल की उम्र में भी पूरी तरह फिट हूं, क्योंकि मैं योग, सही खान-पान और संतुलित लाइफस्टाइल पर ध्यान देता हूं।' उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सतही दिखावे की जगह अपने खान-पान, सोच और शारीरिक ताकत पर ध्यान दें।

Shefali Jariwala Death Reason: क्या थी शेफाली की मौत की वजह?

मुंबई पुलिस की जांच में पता चला कि शेफाली ने 27 जून को सत्यनारायण पूजा के लिए उपवास रखा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी नियमित एंटी-एजिंग इंजेक्शन ली थी। डॉक्टरों का मानना है कि उपवास के दौरान दवा लेने से उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया होगा, जिसके कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ।

हालांकि, ग्लूटाथियोन और विटामिन सी जैसे सप्लीमेंट्स को सीधे तौर पर कार्डियक अरेस्ट का कारण मानने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। पोस्टमॉर्टम और विष विश्लेषण (टॉक्सिकोलॉजी) रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो 50-90 दिनों में आएगी।

लाइफस्टाइल पर उठे सवाल

शेफाली की मौत ने एक बार फिर स्वस्थ लाइफ स्टाइल और एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लूटाथियोन जैसे सप्लीमेंट्स अगर बिना मेडिकल सुपरविजन के लिए जाएं तो खतरनाक हो सकते हैं। शेफाली के मामले में यह भी सामने आया कि वह पिछले 5-6 सालों से बिना हालिया मेडिकल सलाह के ये दवाएं ले रही थीं।

रामदेव की सलाह: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

रामदेव ने लोगों को सलाह दी कि वे प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली अपनाएं। उनके मुताबिक-

  • सही खान-पान: ताजा, प्राकृतिक और कम मसालेदार भोजन करें। जंक फूड और ज्यादा प्रोसेस्ड खाने से बचें।
  • योग और व्यायाम: रोजाना योग और हल्का व्यायाम शरीर को मजबूत और लचीला रखता है।
  • नींद और तनाव प्रबंधन: 7-8 घंटे की नींद और सकारात्मक सोच हृदय को स्वस्थ रखती है।
  • प्राकृतिक उपचार: केमिकल सप्लीमेंट्स की जगह आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचारों पर भरोसा करें।

शेफाली जरीवाला की असमय मृत्यु ने न केवल उनके प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया, बल्कि यह भी सवाल उठाया कि क्या 'जवानी की डोज' लेना हमेशा सुरक्षित है? बाबा रामदेव का कहना है कि सही जीवनशैली ही लंबी उम्र और जवानी का असली राज है। शेफाली की मौत की सटीक वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा, लेकिन तब तक यह घटना हमें अपनी सेहत और जीवनशैली पर ध्यान देने की सीख दे रही है।

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death: शेफाली ने मौत से पहले क्यों रखा था उपवास? खाली पेट लिया खास इंजेक्शन, बड़ा खुलासा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+