Shefali Jariwala Death: शेफाली ने मौत से पहले क्यों रखा था उपवास? खाली पेट लिया खास इंजेक्शन, बड़ा खुलासा
Shefali Jariwala Death News Update: 'कांटा लगा' फेम और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में 27 जून 2025 की देर रात मुंबई में उनका निधन हो गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शेफाली की मौत के तीन दिन बाद, नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेफाली ने मरने से पहले उपवास रखा था। साथ ही एक खास डोज भी ली थी। आइए जानते हैं क्यों और किसके लिए रखा था उपवास?

क्यों रखा था उपवास? व्रत में ली खास डोज!
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेफाली 27 जून को सत्यनारायण पूजा के लिए उपवास पर थीं। इस दौरान उन्होंने खाली पेट एंटी-एजिंग इंजेक्शन (ग्लूटाथियोन और विटामिन सी) लिया, जो वे पिछले 7-8 साल से नियमित रूप से ले रही थीं। इसके अलावा, उन्होंने उस रात अपनी सामान्य दवाएं भी ली थीं। पुलिस को शेफाली के घर से ग्लूटाथियोन की शीशियां, विटामिन सी इंजेक्शन, मल्टीविटामिन्स, कोलेजन सप्लीमेंट्स और गैस्ट्रिक दवाएं मिलीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये दवाएं बिना किसी हालिया मेडिकल सुपरविजन के ली जा रही थीं।
Shefali Jariwala Last Moments: शेफाली के अंतिम क्षण क्या?
शेफाली की करीबी दोस्त पूजा घई ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे शेफाली अचानक बेहोश हो गईं। उस समय पराग त्यागी अपने कुत्ते को टहलाने नीचे गए थे। हाउस हेल्पर ने उन्हें फोन कर सूचना दी। पराग ने बताया कि शेफाली की नब्ज चल रही थी, लेकिन उनकी आंखें नहीं खुल रही थीं और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक मेडिकल जांच में निम्न रक्तचाप, कार्डियक अरेस्ट और गैस्ट्रिक समस्या की बात सामने आई।

खाली पेट IV ड्रिप और दवाओं का खतरा
मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि उपवास या डिहाइड्रेशन की स्थिति में ग्लूटाथियोन और विटामिन सी जैसे IV इंजेक्शन लेना खतरनाक हो सकता है। डॉ. अनेश जैन, रूबी हॉल क्लिनिक, पुणे, ने कहा, 'ऐसे यौगिकों का खाली पेट या डिहाइड्रेटेड अवस्था में उपयोग हृदय प्रणाली पर अनावश्यक दबाव डाल सकता है, जिससे रक्तचाप में अचानक गिरावट और कार्डियक अरेस्ट का खतरा हो सकता है।'
डॉ. नरेंद्र सिंगला, सीके बिर्ला अस्पताल, दिल्ली, ने बताया कि खाली पेट दवाएं या इंजेक्शन लेने से शरीर में तेजी से अवशोषण होता है, जिससे रक्तचाप, हृदय गति या ब्लड शुगर में खतरनाक उतार-चढ़ाव हो सकता है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि शेफाली ने एक दिन पहले का बासी फ्राइड राइस खाया था, जिससे फूड पॉइजनिंग की आशंका भी जताई जा रही है।
पुलिस और फोरेंसिक जांच में क्या-क्या निकला?
अंबोली पुलिस ने मामले को आकस्मिक मृत्यु (ADR) के रूप में दर्ज किया है और किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। शेफाली के घर से जब्त दवाओं और इंजेक्शनों को कलीना की फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में विश्लेषण के लिए भेजा गया है।
पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया को वीडियो रिकॉर्ड किया गया, और विसरा की जांच से मौत का सटीक कारण पता चलने की उम्मीद है, जिसमें 50-90 दिन लग सकते हैं। पुलिस ने पराग त्यागी, परिवार के सदस्यों, घरेलू स्टाफ और बेलेव्यू अस्पताल के डॉक्टरों सहित 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
एंटी-एजिंग दवाओं पर उठे क्या?
शेफाली की मौत ने भारत में अनियंत्रित एंटी-एजिंग और स्किन-लाइटनिंग उपचारों पर बहस छेड़ दी है। ग्लूटाथियोन, जिसे त्वचा को गोरा करने और डिटॉक्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है, को भारत में कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए मंजूरी नहीं मिली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना मेडिकल सुपरविजन के ऐसे इंजेक्शनों का उपयोग हृदय, लीवर और किडनी पर गंभीर असर डाल सकता है। डॉ. वरुण बंसल, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, ने चेतावनी दी, 'ग्लूटाथियोन की अधिक मात्रा या गलत उपयोग से रक्तचाप में अचानक गिरावट या अनियमित हृदय गति हो सकती है।'
Who was Shefali Jariwala: कौल थी शेफाली जरीवाला?
2002 में 'कांटा लगा' गाने से रातोंरात स्टार बनीं शेफाली ने 'मुझसे शादी करोगी' में छोटी भूमिका निभाई और 'नच बलिए' व 'बिग बॉस 13' जैसे रियलिटी शो में अपनी छाप छोड़ी। उनकी अचानक मृत्यु ने मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया।
शेफाली जरीवाला की मौत ने एंटी-एजिंग उपचारों और खाली पेट दवाओं के सेवन से जुड़े खतरों को उजागर किया है। फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन यह मामला स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए अनियंत्रित उपचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक गंभीर संदेश देता है।
ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala: 'पल्स रूक गई थी,आंखें बंद थी', मौत से चंद घंटे पहले कैसी थी शेफाली की हालत? करीबी ने बताया












Click it and Unblock the Notifications