शीजान के वकील ने किया ये बड़ा दावा, कौन है संजीव कौशल जिसका नाम सुन तुनिषा को आते थे पैनिक अटैक

Tunisha Sharma Case: केस के आरोपी शीजान खान के वकील ने दावा किया कि तुनिषा का संबंध अपने परिवार से बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। उन्होंने कहा कि तुनिषा अपने पिता के निधन के बाद से उदास रहने लगी थी।

tunisha sharma

Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में हर दिन नया ट्विस्‍ट सामने आ रहा है। इस केस के आरोपी एक्‍टर शीजान खान की बहनों फलक नाज और शफक नाज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके भाई पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। शीजान की बहनों ने तुनिषा शर्मा की मां के आरोपों पर पलटवार भी किया। वहीं शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने भी कई बड़े दावे किए हैं। वकील शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस की जांच में अभी तक व्हॉट्सऐप चैट से ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे यह साबित हो सके कि शीजान और तुनिषा के बीच मतभेद हुआ था। शीजान के वकील ने साफ कहा कि दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके थे।

संजीव कौशल का नाम सुन तुनिषा को आते थे पैनिक अटैक

संजीव कौशल का नाम सुन तुनिषा को आते थे पैनिक अटैक

आपको बता दें कि वकील शैलेंद्र मिश्रा ने बताया- शीजान खान को कोर्ट ने गत 31 दिसंबर 2022 को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वकील शैलेंद्र मिश्रा ने शीजान की बहनों और मां के साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा- तुनिषा की मां और उसके एक चाचा संजीव कौशल, जो चंडीगढ़ में रहते हैं, दोनों मिलकर तुनिषा को पूरा कंट्रोल करते थे। उन्होंने आगे कहा- संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था। संजीव कौशल और वनिता दोनों तुनिषा पर और उसके पैसे पर पूरा कंट्रोल रखते थे।

तुनिषा की मां और संजीव कौशल का रिश्ता

तुनिषा की मां और संजीव कौशल का रिश्ता

केस के आरोपी शीजान खान के वकील ने दावा किया कि तुनिषा का संबंध अपने परिवार से बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। उन्होंने कहा- तुनिषा अपने पिता के निधन के बाद से उदास रहने लगी थी। उसने खुशी से अपना आखिरी जन्मदिन अपने पिता के साथ ही मनाया था, उसके बाद वह कभी भी अपना जन्‍मदिन नहीं मनाती थी।

कौन है संजीव कौशल

कौन है संजीव कौशल

वहीं वकील ने कहा- तुनिषा की मां और संजीव कौशल का आपस में क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं तुनिषा और शीजान के बारे में बात करते हुए वकीन ने कहा- दोनों का भले ही ब्रेकअप हो गया था लेकिन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। शीजान के परिवार के साथ तुनिषा जितने समय रही उतने समय वो बहुत खुश रही।

पवन शर्मा नहीं है तुनिषा के रिश्‍तेदार

पवन शर्मा नहीं है तुनिषा के रिश्‍तेदार

वकील शैलेंद्र मिश्रा ने तुनिषा के मामा पवन शर्मा को लेकर भी कई खुलासे किए। उन्‍होंने कहा- पवन शर्मा असल में तुनिषा के रिश्तेदार नहीं हैं। वह उसके पूर्व मैनेजर हैं। जो भी आरोप अब तक सामने आए हैं उसमें तुनिषा की मां के तरफ से कम, बल्कि पवन शर्मा के तरफ से ज्यादा आए हैं। पुलिस ने शुरू से खारिज किया है कि इस पूरे प्रकरण में लव-जिहाद का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

शीजान ने कोर्ट में दिए हैं 4 आवेदन

शीजान ने कोर्ट में दिए हैं 4 आवेदन

आपको बता दें कि शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने अपने मुवक्किल की ओर से जेल परिसर में घर का बना खाना मांगने समेत चार आवेदन दिए हैं। वकील ने बताया कि शीजान अस्थमा के मरीज हैं। ऐसे में उनके लिए इनहेलर का उपयोग करने की अनुमति भी मांगी गई है। इसके साथ ही हिरासत के दौरान परिवार के सदस्यों और वकीलों से मिलने की अनुमति भी मांगी है। शीजान ने यह भी कहा है कि हिरासत में रहने के दौरान और जेल के अंदर सुरक्षा के लिए उनके बाल न काटे जाएं, क्‍योंकि यह शो के लिए उनका लुक है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+