क्या मुस्लिम दामाद से शत्रुघ्न सिन्हा को हुई परेशानी? बेटी सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं हैं पापा? क्या है बात
Shatrughan Sinha On Sonakshi Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा आगामी 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। हालांकि अभी इस बात कि कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ इसी महीने शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी की शादी के वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक कई बातें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी को लेकर कही ऐसी बात
वैसे इस शादी को लेकर न तो सोनाक्षी और न ही जहीर ने अभी तक कोई रिएक्शन दिया है। हालांकि इसी बीच सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सबके सामने रखी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया के सामने साफ कहा है कि आजकल के बच्चे कुछ भी पूछते नहीं हैं, बस अपना फैसला बता देते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी पर ऐसे किया रिएक्ट
शत्रुघ्न सिन्हा से जब उनकी बेटी सोनाक्षी की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- उन्हें अभी तक इस बारे में कुछ नहीं पता है। वो फिलहाल दिल्ली में हैं। आपको बता दें कि पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी की खबरों पर कुछ इस तरह रिएक्ट किया है कि जैसे कि उन्हें इस बारे में अभी तक कुछ भी नहीं पता है।
'मुझे इस बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया गया है'
जूम से खास बातचीत में जब शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मैं इस समय दिल्ली में हूं। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद से मैं यहीं हूं। मैंने अभी तक सोनाक्षी से इस बारेमें कोई बात नहीं की है और न ही मुझे अभी तक इस बारे में अभी तक कुछ बताया गया है।
'मेरा आशीर्वाद मेरी बेटी के साथ है'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- मैं इस शादी के बारे में उतना ही जानता हूं जितना मैंने मीडिया में पढ़ा है। जब भी सोनाक्षी मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। मैं चाहता हूं उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें।
'आजकल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं हैं'
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मुझे अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है कि वो कोई गलत फैसला नहीं ले सकती हैं। वो एक एडल्ट है और अपने फैसले खुद ले सकती हैं। जब भी उसकी शादी होगी मैं उसकी बारात के सामने डांस करूंगा। मैं इस पर सिर्फ इतना कहना चाहूंगा आजकल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं हैं, बस आकर उन्हें बताते हैं। हमें तो बस शादी में शामिल होने का इंतजार है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा को अपने होने वाले दामाद से परेशानी हो रही है। दरअसल उनका होने वाला दामाद मुस्लिम है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की डेटिंग
आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई इवेंट्स पर अक्सर साथ में नजर आते हैं लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर अब तक चुप्पी साधी हुई है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये कपल अब जल्दी ही शादी करने वाला है।
-
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications