रीना रॉय के प्यार में पागल थे शत्रुघ्न सिन्हा, फिर एक्ट्रेस को दिया ऐसा धोखा, 8 दिन में कर दिया ये हाल कि.....
Shatrughan Sinha and Reena Roy: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से लेकर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूरा परिवार सुर्खियों में छाया हुआ है। खबर है कि सोनाक्षी आगामी 23 जून 2024 को अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। आपको बता दें ये कपल पिछले एक साल से लिव इन में रहा था और अब इनकी शआदी की खबरें आ रही हैं। हालांकि शादी को लेकर पूरा सिन्हा परिवार चुप है।
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर
जानकारी के अनुसार एक समय पर हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और फेमस एक्ट्रेस रीना रॉय के अफेयर की जमकर चर्चा होती थी। कहते हैं कि उस समय ये दोनों इंडस्ट्री के खास कपल्स में से एक थे। हर कोई इनके रिलएशनशिप के बारे में जानता था।

फिल्म 'कालीचरण' से शुरू हुई थी लव स्टोरी
साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'कालीचरण' में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने पहली बार साथ काम किया था और इसी फिल्म से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। लेकिन दोनों का ब्रेकअप बड़े ही फिल्मी तरीके से हुआ था। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सुभाष घई ने एक बार एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के रिलेशन को लेकर कई तरह की बातों का खुलासा किया था।
ऐसे हुई थी रीना रॉय से मुलाकात
सुभाष घई ने खुद मीडिया को बताया था कि शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म 'कालीचरण' में रीना रॉय के साथ काम नहीं करना चाहते थे। काफी मनाने के बाद वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार हुए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई थी और फिर दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे।
रीना रॉय-शत्रुघ्न सिन्हा ने 7 साल तक की थी डेटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली फिल्म के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने एक दूसरे को लगभग 7 सालों तक डेट किया था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन एक दिन अचानक उनका रिश्ता खत्म हो गया। कहते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को छोड़कर एक्ट्रेस पूनम सिन्हा से शादी कर ली थी।
पूनम के करीब आने लगे थे शत्रुघ्न सिन्हा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब रीना रॉय को इस बात का पता चला था कि शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें छोड़कर एक्ट्रेस पूनम सिन्हा को ज्यादा तवज्जो दे रहे थे तो उन्होंने एक्टर के सामने एक शर्त रखी थी। रीना रॉय ने अपने प्यार शत्रुघ्न सिन्हा से साफ-साफ कह दिया था कि वह एक्ट्रेस पूनम के साथ कोई काम नहीं करेंगे, लेकिन तब तक शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम एक दूसरे के नजदीक आ चुके थे।

रीना रॉय ने रखी थी ऐसी शर्त
कहते हैं कि फिल्म 'हथकड़ी' के प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी को शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के अफेयर के बारे में पूरी जानकारी थी, क्योंकि वह दोनों काफी करीबी दोस्त थे। इसके बाद जब प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी एक्ट्रेस रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर फिल्म 'आंधी तूफान' बनाने की प्लानिंग कर रहे थे, तो उस समय रीना रॉय ने उनसे कहा था कि अपने दोस्त से कह दो कि अगर वह उनसे शादी नहीं करेंगे तो वह 8 दिनों में किसी और से शादी कर लेंगी।
शत्रुघ्न सिन्हा को मिला था 8 दिन का समय
इसके साथ ही रीना रॉय ने पहलाज निहलानी से ये भी कहा था कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा अगर अपना जवाब नहीं देंगे तो वह उनके साथ फिल्म 'आंधी तूफान' में काम नहीं करेंगी। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय की बात नहीं मानी और अचानक ही एक्ट्रेस पूनम सिन्हा से शादी कर ली थी। इसके बाद पहलाज निहलानी की फिल्म 'आंधी तूफान' में शत्रुघ्न सिन्हा तो नजर आए थे लेकिन हीरोइन के रूप में इस मूवी में मीनाक्षी शेषाद्री और हेमा मालिनी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications