'मैं बहक गया था' शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय और पत्नी पूनम सिन्हा को दिया धोखा, एक्टर ने सरेआम कबूला
Shatrughan Sinha Two Timing: शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के उन पसंदीदा अभिनेता में से एक हैं, जिनकी अभिनय कला हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों को जीतती रही है। इसके अलावा, वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। शत्रुघ्न तब अपने करियर के शिखर पर थे, जब वह दो गंभीर रिश्तों में थे।
शत्रुघ्न सिन्हा का नाम एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ जोड़ा गया। कहा जाता है कि उन्होंने रीना को छोड़कर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा से 1980 में शादी कर ली। अब शत्रुघन और पूनम के तीन बच्चे हैं। हालांकि शादी के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा के रीना रॉय संग अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रही। अब हाल ही में, शत्रुघन ने पहली बार अपने इस दो-टाइमिंग रिश्ते को स्वीकार किया।

हाल ही में, शत्रुघ्न ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में रिश्ते में टू-टाइमिंग के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि, बहुत से लोग उनसे पूछते थे कि क्या वह दोनों नावों पर पैर रखे हुए हैं, लेकिन उन्होंने कई नावों पर पैर रखे हुए थे। अभिनेता ने आगे कहा कि वह किसी के खिलाफ कोई दुर्भावना नहीं रखते और जीवन में जो भी महिलाएं उनकी जिंदगी का हिस्सा रही हैं, उनके लिए वह आभारी हैं।
शत्रुघ्न ने कहा, "मैं नाम नहीं लूंगा। लेकिन, मैं उन सभी महिलाओं का आभारी हूं जो मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं। मैं किसी के प्रति कोई ग़लत भावना नहीं रखता। उन्होंने मेरी मदद की और मुझे बेहतर इंसान बनाने में योगदान दिया।"
शत्रुघ्न ने आगे अपने जीवन में की गई गलतियों को स्वीकार किया। अभिनेता ने कहा कि, "जब एक आदमी का दिल अच्छा होता है और वह एक साथ दो रिश्तों में होता है, तो वह मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत कष्ट भुगतता है। आपको ग़िल्ट भी महसूस होता है। जब आप अपनी प्रेमिका के साथ होते हैं, तो आपको घर पर अपनी पत्नी का ख्याल आता है और जब आप अपनी पत्नी के साथ होते हैं, तो आपको अपनी प्रेमिका के लिए बुरा लगता है। उसको खिलौना बनाकर क्यों रखा है?"
शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात पूनम से एक ट्रेन में हुई थी, और वह उसकी सुंदरता से इंप्रेस हो गए थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती सेट्स पर हुई, और धीरे-धीरे ये मुलाकातें प्यार में बदल गई। इसके अलावा, 1976 में शत्रुघ्न की मुलाकात रीना से फिल्म कालीचरण के सेट पर हुई, और वह उनसे प्रेम करने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुघ्न और रीना का रिश्ता सात सालों तक चला। दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करते थे कि लोग यह सोचने लगे थे कि दोनों शादी करेंगे। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था और शत्रुघ्न ने पूनम से शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications