शर्मिला टैगोर का बड़ा खुलासा, सैफ अली खान और करीना कपूर के लिव इन रिलेशनशिप की ऐसे खुली थी पोल
Koffee With Karan 8: फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में सैफ अली खान अपनी मां और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ नजर आए। मां-बेटे की इस जोड़ी ने काफी मजाक मस्ती की। इस दौरान शर्मिला टैगोर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि करीना कपूर और सैफ अली खान के रिलेशनशिप के बारे में उन्हें कैसे पता चला।
शर्मिला टैगोर ने जहां सैफ अली खान की अर्पिता सिंह से हुई शादी पर रिएक्ट किया वहीं उन्होंने ये भी बताया कि सैफ अली खान और करीना कपूर के लिव इन रिलेशनशिप के बारे में उन्हें पहली बार कैसे पता चला। शर्मिला ने उन किस्सों को याद किया और बताया कि, करीना मुझसे मिलने के लिए दिल्ली आई थीं। उस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ बैठी हुई थी। उस वक्त करीना ने बातों ही बातों में खुद ही अपने रिश्ते की पोल खोल दी।

शर्मिला के मुताबिक, करीना कपूर ने सबके सामने कहा कि सैफ आज सुबह उठे और इसके बाद वह चुप हो गईं। तभी उन्हें पता चल गया कि दोनों एकसाथ लिव इन में रह रहे हैं। शर्मिला ने ये भी कहा कि वह भी टाइगर पटौदी संग लिव इन में रही हैं लेकिन ये बात उन्होंने हमेशा सबसे छुपाकर रखी क्योंकि वह इस रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताना चाहती थीं।
शर्मिला टैगोर ने आगे बताया कि उन्हें करीना कपूर हमेशा से पसंद थीं और उनका सादगी वाला व्यवहार भी काफी अच्छा है। करीना हमेशा उनके मुश्किल दौर में साथ खड़ी रही है। इसके अलावा शर्मिला ने अमृता सिंह का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सैफ अली खान ने उनसे परिवार को बिना बताए शादी की थी। वहीं सैफ कहते हैं कि एक दिन बाद जब घर गया तो ये सुनकर मां रोने लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications