एक UPI ट्रांजेक्शन से पकड़ाया सैफ अली खान का हमलावर, पुलिस के सामने दिया बयान; बांग्लादेशी नागरिक है आरोपी

सैफ अली खान के ऊपर 16 जनवरी की रात उनके घर में घुसे चोर ने हमला किया। इसमें उन्हें 6 जगह जख्म आए। लीलावती अस्पताल में उन्होंने अपना इलाज करवाया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस मामले में शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बांग्लादेश का निवासी है, जो पिछले कुछ महीने से मुंबई में रह रहा था।

शरीफुल ने भारत में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। यहां वो विजय दास के नाम से अपनी जिंदगी जी रहा था। मुंबई पुलिस ने उसे ठाणे जिले से पकड़ा है। शरीफुल के पकड़े जाने की कहानी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने आरोपी को एक UPI ट्रांजेक्शन से पकड़ा है। इस ट्रांजेक्शन की वजह से पुलिस को उसका नंबर मिला। इसके बाद जब उन्होंने नंबर ट्रेस किया तो शहजाद की लोकेशन पता चली।

Saif Ali Khan

आरोपी शहजाद को पकड़ने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी जुटे हुए थे। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट की माने तो, पुलिस उस आरोपी के एरिया की तलाशी ले रही थी। जब पुलिस वहां से जा रही थी, तभी एक सोता हुआ एक आदमी दिखा। जब पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा तो वो भागने लगा। तब पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी शहजाद तक पहुंचने में पुलिस की मदद एक ठेकेदार ने भी मदद की। पुलिस के मुताबिक शहजाद तीन बार मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन के बाहर दिखा। इसके अलावा वो वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि शहजाद एक श्रमिक ठेकेदार के पास भी गया था। बता दें, आरोपी ने पराठे और पानी की बॉटल खरीदने के लिए UPI ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल किया था।

शहजाद ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूला है। उसने बताया कि सैफ अली खान पर उसी ने हमला किया था। वो चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। उसी ने चाकू से सैफ पर 6 बार हमला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+