Sharda Rajan Iyengar Death: सिंगर शारदा राजन आयंगर का कैंसर से निधन, 'तितली उड़ी' गाने से हुई थीं पॉपुलर

Sharda Rajan Iyengar Passed Away: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शारदा राजन का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबर है कि कैंसर के चलते शारदा राजन की मौत हुई है। शारदा राजन ने साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'सूरज' के गाने में 'तितली उड़ी' गाना गाया था जिसके बाद वह काफी मशहूर हो गई थीं। उन्होंने एक्ट्रेस राजश्री के लिए उनकी कई फिल्मों में गाना गाया था।

शारदा राजन आयंगर का निधन
दिवंगत सिंगर का पूरा नाम शारदा राजन आयंगर था। उनका जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था। बॉलीवुड के फेमस एक्टर और फिल्म मेकर राज कपूर की मदद से ही उनकी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हुई थी। राज कपूर ने दिवंगत सिंगर की मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर शंकर-जयकिशन से करवाई थी जिसके बाद उन्हें फिल्म सूरज के जरिए पहला ब्रेक मिला था।

Sharda Rajan Iyengar

बच्चों जैसी आवाज के लिए थीं मशहूर
इस डेब्यू फिल्म के लिए दिवंगत एक्ट्रेस शारदा रंजन को मोहम्मद रफी के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। शारदा जी की आवाज को लोग बच्ची जैसी आवाज कहते थे और इसी कारण उनको खूब पॉपुलैरिटी भी मिली थी। लोगों को उनकी आवाज काफी फ्रेश लगती थी।

कई सुपरहिट फिल्मों में गाया था गाना
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शारदा राजन ने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों जैसे 'एन इवनिंग इन पेरिस', 'अराउंड द वर्ल्ड', 'गुमनाम', 'सपनों का सौदागर, कल आज और कल जैसी फिल्मों के लिए गाना गाया था। उस समय वह वैजयंतीमाला, मुमताज, रेखा, शर्मिला टैगोर, हेमा मालिनी जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस के लिए अपने सुरों की आवाज देती थीं। शारदा जी ने हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में भी गाना गाया था। उन्होंने अपने समय के कई सारे म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम किया था।

सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव
इसके बाद 70 के दशक में शारदा जी ने अपना पॉप एल्बम लॉन्च किया और म्यूजिक डायरेक्शन की शुरुआत की थी। उन्होंने आखिरी बार 80 के दशक में फिल्म कांच की दीवार में गाना गया था। हालांकि उन्होंने साल 2007 में एल्बम मिर्जा गालिब गजल, अंदाज-ए-बयां से अपना कमबैक भी किया था। उसके बाद अचानक ही शारदा जी लाइमलाइट से दूर हो गई थीं। हालांकि वह ट्विटर पर काफी एक्टिव थीं और अपने पुराने दिनों की यादें सोशल मीडिया पर ताजा करती रहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+