Shamshera Teaser: रणबीर कपूर से ज्यादा संजय दत्त की हो रही चर्चा, ट्रेंड कर रहा उनका ये खुंखार लुक

फिल्म शमशेरा का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर का लुक पहले ही फैंस के सामने आ चुका है। जिसके बाद अब संजय दत्त का लुक सामने आया है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और संजय दत्त इस बार एकसाथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। जी हां, दोनों फिल्म शमशेरा में एकसाथ नजर आएंगे। ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें दोनों के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर का लुक तो पहले ही सामने आ चुका था लेकिन संजय दत्त की झलक देखने के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड होने लगा।

रणबीर से ज्यादा हो रही सजय दत्त की चर्चा

रणबीर से ज्यादा हो रही सजय दत्त की चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा की इन दिनों जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच अब फिल्म का धमाकेदार टीज भी रिलीज हो गया है। जिसमें पहली बार संजय दत्त की झलक देखने को मिली। जिसमें संजय दत्त का भयानक और खुंखार अवतार देखने को मिला। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर से ज्यादा संजय दत्त के लुक की चर्चा होने लगी है।

संजय दत्त का खुंखार लुक

बता दें कि, इस फिल्म से रणबीर कपूर का लुक तो पहले सामने आ चुका था। फैंस को इंतजार था को संजय दत्त के लुक का। लगभग 1 मिनट 21 के टीजर में संजय दत्त माथे पर टिक्का लगाए काफी खुंखार लग रहे हैं। पूरे टीजर में उनके 2 शॉर्ट्स हैं। इस टीजर में दिखाया है कि संजय दत्त कैसे बहुत सारे लोगों पर जुल्म और अत्याचार कर रहे हैं। पुलिस की वर्दी में संजय दत्त का किरदार कबीले के लोगों को अपने पैरों के तले रौंध रहा है। तभी रणबीर कपूर की एंट्री होती है। टीजर में दिखाए संजय दत्त के इस लुक की काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हआ ट्रेंड

लुक देखने के बाद यह साफ है कि, एक बार फिर संजय दत्त नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फैंस रणबीर कपूर और संजय दत्त के इस लुक की तुलना कर रहे हैं। बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सभी सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है। जिसमें रणबीर कपूर की लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी होने वाली है। रणबीर कपूर इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+