बेबी के लिए कुछ खास तैयारी कर रहे आलिया-रणबीर, जानें क्या है कपल का सरप्राइज प्लान?
जल्द पापा बनने जा रहे रणबीर कपूर ने बेबी के वेलकम के लिए हो रही तैयारियों का खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि वे और आलिया काफी तैयारियां कर रहे हैं।
जुलाई, 21 जुलाई: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। रणबीर कपूर भी पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर की 'शमशेरा' फिल्म रिलीज हो रही है। इसमें रणबीर डबल रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में बाप-बेटे का किरदार रणबीर ने ही निभाया है। असल जिंदगी में भी एक्टर पिता बनने जा रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने रियल लाइफ के अपने रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि वे और उनकी पत्नी आलिया अपने होने वाले बेबी के लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं।

बेबी के वेलकम की तैयारियां कर रहे कपल
हिंदुस्तान टाइम्स के लिए आरजे स्तुति के चैट शो और बताओ में रणबीर कपूर ने पिता बनने की तैयारी को लेकर कहा कि अभी मैं बस अपनी पत्नी के साथ सपने देख रहा हूं। हर दिन को वैसे ही ले रहा हूं, जैसे वो आता है। हर नए मां-बाप की तरह आप अपनी कहानियां पढ़ते हैं।

क्या बोले रणबीर?
रणबीर ने आगे कहा कि आप कहानियां पढ़ते हैं। हमने नर्सरी बनाना शुरू किया है। हम सभी मजेदार चीजें कर रहे हैं। लेकिन ऐसी चीज के लिए प्रत्याशा, उत्तेजना, घबराहट और चिंता की तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती। ये तुलना से ही परे है।

जब वायरल हुआ रणबीर का इंटरव्यू
हाल ही में रणबीर कपूर अपने होने वाले बेबी को लेकर दिए बयान के चलते खूब चर्चा में रहे थे। एक्टर से एक इंटरव्यू में दो सच और एक झूठ बोलने के लिए कहा गया तो एक्टर ने इनमें एक बाद ट्विन्स होने की भी कही।

फैंस को किया एक्साइटेड
मीडिया के सवालों के जवाब में रणबीर ने कहा कि मैं जुड़वा बच्चों का पिता बनने जा रहा हूं। मैं एक बहुत बड़ी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं। मैं काम से लंबा ब्रेक ले रहा हूं। एक्टर ने ये तीनों जवाब देकर फैंस की एक्साइटमेंट और खुशी को सातवें आसमान पर चढ़ा दिया।ॉ

अप्रैल में हुई आलिया-रणबीर की शादी
बताते चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों से फैंस को शॉक कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications